1 / 6
MS Dhoni and Rohit Sharma
ICC T20 World Cup: टी-20 फॉर्मेट में बल्लेबाजों के बीच अब छक्के जड़ने की प्रतियोगिता होती हुई नजर आती है. सभी बड़े शॉट खेलने का प्रयास करते हुए नजर आते हैं. ऐसे में सभी टीमों के कप्तान भी पिच पर ऐसा ही करते हुए नजर आते हैं. ऐसे में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों पर सभी की नजरें टिकी हैं.

2 / 6
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका इस लिस्ट में पहले नंबर पर नजर आ रहे हैं. दासुन शनाका ने इस आईसीसी टूर्नामेंट में कुल 21 छक्के जड़े हैं. शनाका बतौर फिनिशर अपनी टीम के लिए खेलते हैं. ऐसे में वो बड़े शॉट ही खेलते हुए नजर आते हैं.

3 / 6
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में 19 छक्के जड़े हैं. शनाका ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 छक्के जड़कर हिटमैन का ये रिकॉर्ड तोड़ा है.

4 / 6
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर भी इस लिस्ट में नजर आ रहे हैं. जोस बटलर ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 17 छक्के जड़े हैं. इस बार बटलर बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं और बल्ले से योगदान नहीं दे पा रहे हैं.

5 / 6
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्रिस गेल लंबे-लंबे छक्के जड़ने के लिए ही जाने जाते थे. गेल ने बतौर कप्तान आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में 17 ही छक्के जड़े थे. गेल पावरप्ले में आकर ही तूफानी बल्लेबाजी करते थे और मैच पलट देते थे.

6 / 6
भारतीय टीम के दिग्गज कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में 5वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. धोनी ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 16 छक्के जड़े थे. शनाका की तरह धोनी भी अंत के ओवरों में आकर बड़े शॉट्स खेलते थे.