IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले फॉर्म में आए सरफराज खान, इस युवा खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता

IPL 2026: कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2026 के दौरान खुद को साबित करना चाहेंगे. पिछले सीजन इंजरी के कारण वो खेल नहीं सके थे. ऐसे में कप्तान गायकवाड़ पहले मैच से ही सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतर सकते हैं. जिसमें अब सरफराज खान को भी मौका मिल सकता है.

Sarfaraz Khan

Sarfaraz Khan

IPL 2026: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सरफराज खान को खरीदा, तो उनके ऊपर सवाल उठे. सरफराज की सीएसके के प्लेइंग 11 में पहले जगह नहीं बनती दिख रही थी. हालांकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में अच्छा प्रदर्शन करके सरफराज ने अपना दावा ठोका था. अब सीजन शुरू होने से पहले भी वो फॉर्म में नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही वो युवा खिलाड़ी की जगह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं. 

विज्ञापन

फॉर्म में नजर आ रहे हैं सरफराज खान 

लंबे समय से सरफराज खान बल्ले से रनों का अंबार लगा रहे हैं. हालांकि आईपीएल में अभी तक उन्होंने खुद को साबित नहीं किया है. आईपीएल 2026 उनके लिए बहुत अच्छा मौका होने वाला है. अभ्यास मैच में सरफराज खान बहुत ही विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. सीएसके ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें सरफराज स्पिनर और तेज गेंदबाज दोनों के खिलाफ आसानी के साथ बड़े शॉट खेल रहे हैं. जिसके कारण ही कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ उन्हें प्लेइंग 11 में मौका दे सकते हैं. बीच के ओवरों में स्पिनरों के खिलाफ अटैक करके सरफराज विपक्षी टीम को फंसा सकते हैं. सरफराज खान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के दौरान तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की थी. 

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकती है सीएसके 

सीजन शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने साफ कर दिया है कि वो सलामी बल्लेबाजी करने वाले हैं. गायकवाड़ का साथ विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन देने वाले हैं. ऐसे में  नंबर 3 के लिए 3 खिलाड़ियों के बीच रेस होने वाली है. जिसमें सरफराज खान के साथ आयुष म्हात्रे और उर्विल पटेल का नाम शामिल है. फिलहाल सरफराज खान इस रेस में म्हात्रे और उर्विल से आगे नजर आ रहे हैं. डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे की नंबर 4 और 5 पर जगह पक्की नजर आ रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ