Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs WI: ‘मां का ख्याल रखना…’ पिता के निधन के बाद घर छोड़ते समय भावुक हुए रिंकू सिंह, कोलकाता के लिए हुए रवाना 

IND vs WI: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का 27 फरवरी की सुबह को निधन हो गया. जिसके कारण ही वो टीम का साथ छोड़कर अपने घर आए थे. पिता का अंतिम संस्कार करके रिंकू अगले ही दिन दोबारा टीम इंडिया के साथ जुड़ने के लिए घर से निकल गए हैं. घर से निकलते समय रिंकू सिंह बहुत ज्यादा भावुक नजर आए.

Author
Written By: Aditya Updated: Feb 28, 2026 22:15
Rinku Singh
Rinku Singh

IND vs WI: टीम इंडिया मौजूदा समय में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रही है. जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के बाद रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया. जिसके कारण ही उन्हें टीम का साथ छोड़कर घर निकलना पड़ा. 27 फरवरी को रिंकू सिंह ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया और अब 28 फरवरी को दोबारा टीम इंडिया के साथ जुड़ने के लिए अपना घर छोड़ चुके हैं. घर से कोलकाता के लिए निकलते समय रिंकू बहुत ज्यादा भावुक नजर आए. जिसका वीडियो वायरल हो गया है. 

कोलकाता के लिए घर से निकले रिंकू सिंह 

भारतीय स्टार रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह नोएडा के हॉस्पिटल में कैंसर की वजह से एडमिट थे. जहां पर 27 फरवरी की सुबह को उनका निधन हो गया. जिसके बाद उनके घर अलीगढ़ में उनका अंतिम संस्कार हुआ. 28 फरवरी को टीम इंडिया से जुड़ने के लिए रिंकू सिंह कोलकाता के लिए निकले. पिता के निधन के अगले दिन ही घर छोड़ते समय रिंकू सिंह बहुत ज्यादा भावुक नजर आए.

---विज्ञापन---

उन्होंने रिश्तेदारों से अपनी मां और परिवार का ख्याल रखने को कहा. उस समय नम आंखों से सभी ने रिंकू को कोलकाता के लिए भेजा. उम्मीद के मुताबिक पिता की तेरहवीं के लिए अब दोबारा रिंकू सिंह अलीगढ़ आएंगे. रिंकू के टीम से जुड़ने की खबर खुद बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया ने दी थी. रिंकू के पिता की अस्थियां गंगा में 28 फरवरी को उनके भाई सोनू ने विसर्जित की. 

ये भी पढ़ें: PAK vs SL: साहिबजादा फरहान ने तोड़ दिया विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला 

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अगर टीम इंडिया को जगह पक्की करनी है, तो उन्हें 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी. भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में जीतने वाली टीम को ही सेमीफाइनल की टिकट मिलेगी. ऐसे में भारत के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला है. ऐसे में रिंकू सिंह के टीम से जुड़ने के बाद भारतीय स्क्वॉड का मनोबल भी बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा. सभी खिलाड़ी मैदान पर रिंकू सिंह ने प्रेरणा लेकर उतरेंगे.

ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान युद्ध ने बढ़ाई ICC की टेंशन, T20 World Cup से वापस लौटने वाले खिलाड़ियों पर आ गई मुसीबत

First published on: Feb 28, 2026 10:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.