अमेरिका-ईरान युद्ध ने बढ़ाई ICC की टेंशन, T20 World Cup से वापस लौटने वाले खिलाड़ियों पर आ गई मुसीबत

US Iran War: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया है. जिसके बाद से ही पूरी दुनिया बहुत ज्यादा हैरान नजर आ रही है. इस युद्ध का असर अब आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी पड़ता हुआ नजर आ रहा है. जिसके कारण ही आईसीसी के सामने अब बहुत बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है.

US Iran war effect on t20 world cup 2026

US Iran war effect on t20 world cup 2026

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से जंग की शुरुआत हुई है. इस जंग का असर अब पूरी दुनिया पर ही पड़ने वाला है. इसके साथ ही मौजूदा समय में भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 पर भी इस जंग का असर पड़ने वाला है. ये टूर्नामेंट अब खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है. ऐसे में सभी देशों के खिलाड़ी भारत और श्रीलंका में ही फंस सकते हैं. जिसके कारण अब आईसीसी इन खिलाड़ियों को सुरक्षित घर भेजने के लिए अलग प्लान बना रही है. 

विज्ञापन

अमेरिका-ईरान युद्ध का टी-20 वर्ल्ड कप 2026 पर पड़ा असर 

जब भी भारत और श्रीलंका जैसे देशों में विदेशी टीमें खेलती हैं, तो वापसी वो दुबई के रास्ते से ही घर करती है. अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ही दुबई का हवाई रास्ता सेफ नहीं है. ईरान हर उस देश पर हमला कर रहा है, जहां पर अमेरिका सैन्य ठिकाना है. ऐसे में दुबई का हवाई रास्ता ट्रैवल के लिए सेफ नहीं है. ऐसे में कई टीमों के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के साथ ही साथ मैच अधिकारी और ब्रॉडकास्ट टीम भी भारत और श्रीलंका में ही फंस सकते हैं. अधिकतर टीमें दुबई के रास्ते ही वापस लौटने वाली थी. जिसको ध्यान में रखते हुए अब आईसीसी को नया प्लान बनाना होगा. जिसे सभी सुरक्षित अपने घर पहुंच सके. 

विज्ञापन

आईसीसी ने शुरू कर नई तैयारी 

इस टूर्नामेंट में युद्ध के पड़ रहे असर पर आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारे इवेंट से जुड़े हरेक शख्स की सुरक्षा और कुशलता आईसीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है. हमने अपनी ट्रेवल, लॉजिस्टिक्स और सिक्योरिटी टीमों को जुटा लिया है और वे दिनभर काम करते हुए यह तय कर रहे हैं कि सभी लोग सुरक्षित घर लौट जाएं और कम से कम बाधा पहुंचे. हम टी20 वर्ल्ड कप में आए और आने वाले फैंस से भी अपील करते हैं कि वे करीबी नजर रखें और सफर करने से पहले सभी एडवाइजरी का पालन करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ