54 साल के मैथ्यू हेडन ने शिवम दुबे को जड़ा हैट्रिक छक्का, एमएस धोनी भी हुए हैरान

Matthew Hayden hat-trick six: 54 साल के मैथ्यू हेडन ने आईपीएल 2026 से पहले धमाल मचाया है. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूटी है और शिवम दुबे की गेंद पर हैट्रिक छक्का जड़ा है, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

Cricket News - 2026-03-23T131106.052

Matthew Hayden hat-trick six: आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब चंद दिन का समय रह गया है. लेकिन इससे पहले सभी टीमें अपने प्री सीजन कैंप में जमकर पसीने बहा रही हैं. सीएसके ने अपने पूर्व खिलाड़ियों को 22 मार्च 2026 को सम्मान दिया. इस दौरान सीएसके ने अपने पूर्व खिलाड़ियों को मैदान पर भी उतारा, जहां 54 साल के मैथ्यू हैडन ने शिवम दुबे के ओवर में हैट्रिक छक्का जड़ा, जिसका वीडियो सीएसके ने साझा किया है.

विज्ञापन

हेडन का हैट्रिक छक्का

शिवम दुबे की पहली गेंद पर हेडन ने मिड ऑन की दिशा में पहला छक्का जड़ा. इसके बाद हेडन ने मिड ऑफ की दिशा में छक्का जड़ा. इसके बाद हेड ने मिड ऑफ की दिशा में गगनचुंबी छक्का जड़ा. उनके ताबड़तोड़ छक्के को देखकर एमएस धोनी भी हैरान रह गए. हालांकि शिवम दुबे फुल स्ट्रेंथ के साथ गेंदबाजी नहीं कर रहे थे. लेकिन 54 साल के हेडन ने इस दौरान अपनी प्रतिभा दिखाई. उन्होंने इस दौरान सभी गेंदों को बैट से मिडल किया. हेडन ने साल 2009 में सीएसके के लिए ऑरेंज कैप जीता था.

विज्ञापन

हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए रैना और हेडन

सीएसके ने ‘रोर 2026’ इवेंट का भी आयोजन किया. इस दौरान सीएसके ने अपने पूर्व खिलाड़ियों को सम्मान दिया. सीएसके ने अपने पहले हॉल ऑफ फेम में मैथ्यू हेडन और सुरेश रैन को जगह दी है. सुरेश रैना सीएसके के लिए 13 साल खेला, जबकि मैथ्यू हेडन ने आईपीएल 2008 से लेकर आईपीएल 2011 तक सीएसके का प्रतिनिधित्व किया.

आईपीएल 2026 में सीएसके अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च से करेगी. सीएसके का सामना राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहटी में होगा. इस बार सीएसके की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के कंधों पर है. सीएसके में संजू सैमसन, सरफराज खान जैसे स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2026 में खेलने के लिए तैयार हैं. इस बार कई नए खिलाड़ी सीएसके का हिस्सा बने हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ