ICC Ranking: न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को टी20 रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है. वहीं लगातार फ्लॉप हो रहे संजू सैमसन को नुकसान झेलना पड़ा है. इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के साथ टी20 टीम से बाहर हुए शुभमन गिल को भी बड़ा झटका लगा है. आईसीसी रैंकिंग में इस बड़े बदलाव के बाद भी टीम इंडिया के युवा सुपरस्टार अभिषेक शर्मा की बादशाहत बरकरार है. वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती टॉप पर नजर आ रहे हैं.
सूर्यकुमार यादव को हुआ बड़ा नुकसान
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिछले 2 मैचों में लगातार 50+ रन बनाए हैं. जिसके कारण ही अब वो आईसीसी के टी20 रैंकिंग में 5 स्थान की छलांग के साथ 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं. अभिषेक शर्मा टॉप पर बने हुए हैं, तो वहीं तिलक वर्मा तीसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं. ट्रेविड हेड, मिचेल मार्श और टिम सेफर्ट को 1-1 स्थान का नुकसान हुआ है. बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल को 4 स्थान का नुकसान हुआ है. वहीं ग्लेन फिलिप्स को 18 स्थान का फायदा हुआ है. जिसके कारण ही अब वो 44वें स्थान पर नजर आ रहे हैं. लगातार फेल हो रहे संजू सैमसन 9 स्थानों के नुकसान की वजह से 51वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. ऑलराउंडर शिवम दुबे 9 स्थान के फायदे की वजह से 59वें नंबर पर नजर आ रहे हैं.
🚨 ICC T20 Rankings update
— Tapish (@crictapish) January 28, 2026
India on top again 🇮🇳🔥
Abhishek Sharma leads the batting charts at No.1, with Tilak Varma and Suryakumar Yadav also in the top 10. On the bowling side, Varun Chakravarthy sits at No.1, while Jasprit Bumrah climbs up to 13th. Absolute dominance… pic.twitter.com/Y19ruhgYpf
ये भी पढ़ें: WPL 2026: हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान को मिली कड़ी सजा, हो गया लाखों का नुकसान
रवि बिश्नोई को हुआ बड़ा फायदा
वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पर नजर आ रहे हैं. वहीं 4 स्थान के फायदे के साथ जसप्रीत बुमराह अब 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं. अक्षर पटेल को 6 स्थान का नुकसान हुआ है, तो वहीं रवि बिश्नोई 13 स्थान के फायदे के साथ 19वें पायदान पर नजर आ रहे हैं. उपकप्तान अक्षर पटेल 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं. ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शिवम दुबे 6 पायदान ऊपर गए हैं. जिसके कारण ही अब 12वें स्थान पर नजर आ रहे हैं. वहीं हार्दिक पांड्या 1 स्थान के फायदे के साथ तीसरे पायदान पर नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: WPL 2026: यूपी वॉरियर्स को लगा बड़ा झटका, मैच विनर प्लेयर हुई टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह










