LIVE मैच में सिगरेट के धुएं का उड़ा छल्ला, शर्मनाक हरकत का वीडियो हुआ वायरल

PSL 2026 Controversy: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में आए दिन मुकाबले खेले जा रहे हैं. इस सीजन अब तक लीग में कई विवाद सामने आ चुके हैं. अब एक शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद हुई है. लाइव मैच के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार को सिगरेट पीते हुए देखा गया.

IMAGE (1).jpg

PSL 2026 Controversy: पाकिस्तान में इन दिनों पीएसएल खेला जा रहा है. इस लीग में आए दिन कई नए विवाद खड़े हो रहे हैं. पाकिस्तान सुपर लीग में एक मैच के दौरान सीनियर जर्नालिस्ट एजाज वसीम बखरी को स्टेडियम में सिगरेट पीते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद पाकिस्तान की फजीहत पूरी दुनिया में हो रही है.

विज्ञापन

सिगरेट के साथ वायरल हुआ वीडियो

पाकिस्तान सुपर लीग में एक मैच के दौरान एजाज वसीम बखरी सिगरेट के साथ कैमरे में कैद हो गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह जली हुई सिगरेट हाथ में लिए हुए हैं. जब कैमरे का फोकस उनकी ओर गया तो उन्होंने सिगरेट को छुपाते हुए नीचे रख दिया. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब दुनिया में पाकिस्तान सुपर लीग में हुई इस शर्मनाक हरकत का मजाक उड़ाया जा रहा है. इस घटना के बाद से स्टेडियम में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस घटना पर क्या एक्शन लेती है.

विज्ञापन

इमाद वसीम भी हुए थे कैमरे में कैद

पाकिस्तानी ऑलराउंडर इमाद वसीम ने भी पीएसएल 2024 में शर्मनाक हरकत की थी. वह तो ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद हुए थे. पीएसएल 2024 का फाइनल मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला गया था. सुल्तांस के खिलाफ 5 विकेट लेने के बाद इमाद ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद हुए थे. इससे पहले साल 2022 में इंटरनेशनल मैच के दौरान अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग करते हुए देखा गया था. इस घटना के बाद उनकी काफी फजीहत हुई थी. इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं. हालांकि यूर्जस इन मामलों के बाद ट्रोल करने से कभी पीछे नहीं हटते.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ