WPL 2026: यूपी वॉरियर्स को लगा बड़ा झटका, मैच विनर प्लेयर हुई टूर्नामेंट से बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में यूपी वॉरियर्स वूमेन टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. हालांकि लीग स्टेज के आखिरी 2 मुकाबले जीतकर टीम अभी भी नॉकआउट में भी जगह बना सकती है. हालांकि इस बीच टीम को बड़ा झटका लगा है. मैच विनर खिलाड़ी फीबी लिचफील्ड इंजरी के कारण अब बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. अब उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान हो गया है. 

up warriorz women

up warriorz women

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में यूपी वॉरियर्स वूमेन टीम के लिए एक ही खिलाड़ी अब तक लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही थी. वो खिलाड़ी युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड थी. लिचफील्ड ने लगभग हर मुकाबले में यूपी के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. इंजरी के कारण अब लिचफील्ड बचे हुए विमेंस प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गई हैं. फ्रेंचाइजी ने अब उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. ऐसे में टीम बिना अपने स्टार खिलाड़ी के ही मैदान पर उतरने वाली है. 

विज्ञापन

फीबी लिचफील्ड हुई विमेंस प्रीमियर लीग 2026 से बाहर 

यूपी वॉरियर्स वूमेन टीम के लिए फीबी लिचफील्ड ने 6 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 243 रन बनाए हैं. जिसके बाद अब वो इंजरी के कारण बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर यूपी की टीम ने इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोंस को अपने साथ जोड़ लिया है. जिसका ऐलान खुद फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके किया है. एमी जोंस ने इंग्लिश टीम के लिए टॉप आर्डर में कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी उम्मीद कर रही है कि वो लिचफील्ड की कमी टीम को नहीं खेलने देंगी. यूपी की टीम अगर अगले 2 मैचों में एक भी मुकाबला हारती है, तो वो नॉकआउट की रेस से ही बाहर हो सकती है. ऐसे में कप्तान मेग लैनिंग पर भी बहुत ज्यादा दबाव रहने वाला है. 

विज्ञापन

दीप्ति शर्मा ने किया है बहुत ज्यादा निराश 

हेड कोच अभिषेक नायर ने भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर मेगा ऑक्शन में बड़ी बोली लगाई थी, लेकिन इस सीजन में अब तक उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी बड़ी मुश्किल में है. यूपी की टीम 29 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वुमेन टीम के खिलाफ खेलने वाली है. जहां पर एमी जोंस फ्रेंचाइजी के लिए अपना डेब्यू कर सकती हैं. इस मुकाबले के बाद यूपी 1 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स वुमेन टीम के खिलाफ भिड़ेगी. ये मुकाबला लीग स्टेज में उनका आखिरी मैच है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ