IPL 2026: PBKS कप्तान श्रेयस अय्यर की इंजरी पर बड़ा अपडेट, CSK के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? हो गया खुलासा

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की इंजरी पर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. पिछले मैच में उनके हाथ में चोट लगी थी जिसके बाद वो बुरी तरह दर्ज में नजर आए थे. ऐसे में क्या वो अब अगले मैच में खेल पाएंगे या नहीं…?

jacket (1) (4)

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. इस मैच से पहले पंजाब की टीम के लिए एक गुड न्यूज सामने आ रही है. टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर इस मैच से पहले पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और मैच में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. श्रेयस अय्यर को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मुकाबले में उनके हाथ में गेंद लगने से चोट लगी थी, जिसके बाद वो काफी दर्द में नजर आए थे. पीटीआई के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार उनके स्कैन में में साफ हो गया है कि वो ठीक हैं.

विज्ञापन

कैसे लगी थी श्रेयस अय्यर को चोट?

श्रेयस अय्यर को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी. पार के 12वें ओवर में गुजरात के फिरकी गेंदबाज राशिद खान गेंदबाजी करने के लिए उतरे. कूपर कोनोली पंजाब के लिए बल्लेबाजी कर रहे थे तो वहीं कप्तान अय्यर नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे. ओवर की पांचवी गेंद पर कोनोली ने ऐसा शॉट खेला जो कि सीधे श्रेयस अय्यर को जाकर लगा. उन्हें इस दौरान हिलने तक का मौका नहीं मिला. हाथ पर गेंद लगने के बाद वो काफी दर्द में भी नजर आए और मेडिकल टीम उनकी जांच के लिए तुरंत मैदान पर पहुंची. ट्रीटमेंट ते बाद उन्होंने इस मैच में खेलना जारी रखा था.

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स से होगा अगला मैच

पंजाब की टीम ने अपने पहले मुकाबले में गुजरात को 3 विकेट से हराया था. टीम के लिए इस मैच में कूपर कोनोली जीत के हीरो बनकर सामने आए. उन्होंने इस मैच में 44 गेंदों का सामना करते हुए 72 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके दम पर पंजाब की टीम ने 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. पंजाब के लिए अगली चुनौती आसान नहीं होने वाली है. टीम का मैच ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है. ये मुकाबला 3 अप्रैल को होने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ