Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

ICC के बॉस Jay Shah का ऐतिहासिक फैसला, वर्ल्ड कप में पहली बार दिखेगा ये नजारा

2025 के महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले अब ICC के चेयरमैन जय शाह के ऐतिहासिक ऐलान कर दिया है। पहली बार वर्ल्ड कप में अलग नजारा देखने को मिलेगा है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Sep 11, 2025 13:44
ICC, Jay Shah
जाय शाह का ऐतिहासिक फैसला

Jay Shah Historic Decision: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने वाली है। इस टूर्नामेंट से पहले अब आईसीसी द्वारा ऐतिहासिक ऐलान कर दिया गया है। ICC टूर्नामेंट पहली बार सभी महिला अंपायर और मैच ऑफिशियल्स रहेंगी। उन्होंने कुल मिलाकर 14 महिला अंपायर का ऐलान किया है। ICC चेयरमैन जय शाह ने स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि क्रिकेट जगत के भविष्य के लिए काफी अहम फैसला है।

ICC का महिला विश्व कप को लेकर बड़ा फैसला

महिला विश्व कप के लिए सभी फीमेल ऑफिशियल्स के पैनल का खुलासा हो गया है, जिसमें मैच रेफरी और अंपायर शामिल हैं। नीचे पूरी लिस्ट है:

---विज्ञापन---

मैच रेफरी: ट्रुडी एंडरसन, शांद्रे फ्रिट्ज, जीएस लक्ष्मी, मिशेल पेरेइरा।

अंपायर: लॉरेन अजनबैग, कैंडेस ला बोर्डे, किम कॉटन, साराह डंबनेवाना, शाथीरा जाकिर जेसी, कैरिन क्लास्टे, जनानी एन, निमाली परेरा, क्लैरी पोलोसाक, वृंदा राठी, सुई रेडफर्न, एलोइसे शेरिडन, गायत्री वेणुगोपालन, जैकलीन विलियम्स।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: T20I में भारत की 5 बड़ी जीत, जब गेंदबाजों ने बरपाया कहर, दुबई में रचा गया इतिहास

ICC के बॉस जय शाह ने क्या कहा?

महिला वर्ल्ड कप के लिए फीमेल पैनल के ऐलान पर ICC के चेयरमैन जय शाह का भी बयान आया है। उन्होंने कहा, ‘ये महिला क्रिकेट के सफर में बड़ा पल है और ये हर तरह के स्पोर्ट्स में कई सारी शानदार कहानियां तैयार करेगा। मैच ऑफिशियल्स के ऑल विमेन पैनल को जोड़ना सिर्फ एक बड़ा कीर्तिमान नहीं है, बल्कि ये ICC की जेंडर इक्वलिटी बनाए रखने की प्रतिबद्धता दिखाता है। हम महिलाओं के गेम में एक नया अध्याय लिखने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। हमें लगता है कि टूर्नामेंट के बाहर भी ये महिलाओं को ऑफिशियल्स से जुड़े करियर को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।’

2025 के आईसीसी महिला विश्व कप का शेड्यूल

दिनांकमैचस्थान
30 सितंबर 2025भारत बनाम श्रीलंकागुवाहाटी
1 अक्टूबर 2025ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंडइंदौर
2 अक्टूबर 2025बांग्लादेश बनाम पाकिस्तानकोलंबो
3 अक्टूबर 2025इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीकागुवाहाटी
4 अक्टूबर 2025ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंकाकोलंबो
5 अक्टूबर 2025भारत बनाम पाकिस्तानकोलंबो
6 अक्टूबर 2025न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीकाइंदौर
7 अक्टूबर 2025इंग्लैंड बनाम बांग्लादेशगुवाहाटी
8 अक्टूबर 2025ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तानकोलंबो
9 अक्टूबर 2025भारत बनाम दक्षिण अफ्रीकाविशाखापट्टनम
10 अक्टूबर 2025न्यूज़ीलैंड बनाम बांग्लादेशगुवाहाटी
11 अक्टूबर 2025इंग्लैंड बनाम श्रीलंकाकोलंबो
12 अक्टूबर 2025भारत बनाम ऑस्ट्रेलियाविशाखापट्टनम
13 अक्टूबर 2025दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेशविशाखापट्टनम
14 अक्टूबर 2025न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंकाकोलंबो
15 अक्टूबर 2025इंग्लैंड बनाम पाकिस्तानकोलंबो
16 अक्टूबर 2025ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेशविशाखापट्टनम
17 अक्टूबर 2025दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंकाकोलंबो
18 अक्टूबर 2025न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तानकोलंबो
19 अक्टूबर 2025भारत बनाम इंग्लैंडइंदौर
20 अक्टूबर 2025श्रीलंका बनाम बांग्लादेशनवी मुंबई
21 अक्टूबर 2025दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तानकोलंबो
22 अक्टूबर 2025ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंडइंदौर
23 अक्टूबर 2025भारत बनाम न्यूज़ीलैंडनवी मुंबई
24 अक्टूबर 2025पाकिस्तान बनाम श्रीलंकाकोलंबो
25 अक्टूबर 2025ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीकाइंदौर
26 अक्टूबर 2025इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंडविशाखापट्टनम
26 अक्टूबर 2025भारत बनाम बांग्लादेशनवी मुंबई
29 अक्टूबर 2025सेमीफाइनल 1गुवाहाटी/कोलंबो
30 अक्टूबर 2025सेमीफाइनल 2नवी मुंबई
2 नवंबर 2025फाइनलकोलंबो/नवी मुंबई

ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: इस बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूक गई टीम इंडिया, इंग्लैंड अभी भी टॉप पर बरकरार

First published on: Sep 11, 2025 01:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.