RWP vs KK PSL 2026 Highlights: कराची किंग्स ने लगाई जीत की हैट्रिक, रावलपींडीज को 5 विकेट से हराया

Rawalpindiz vs Karachi Kings Highlights: कराची किंग्स ने PSL 2026 के 10वें मुकाबले में रावलपींडीज को 5 विकेट से करारी मात दी. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रावलपिंडी ने 198 रनों का लक्ष्य ऱखा था, जिसे कराची की टीम ने 19.2 ओवर में ही हासिल कर मैच जीत लिया.

PSL 2026, RWP vs KK Highlights

PSL 2026, RWP vs KK Highlights

Rawalpindiz vs Karachi Kings PSL 2026 Highlights: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 10वें मुकाबले में कराची किंग्स ने रावलपींडीज के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रावलपींडीज ने 198 रनों का टारगेट रखा था. जवाब में कराची की टीम ने 19.2 ओवर में 2 विकेट पर 199 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. यह कराची की इस सीजन लगातार तीसरी जीत रही और 6 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है, जबकि रावलपिंडी को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी. कराची की इस जीत के हीरो आजम खान रहे, जिन्होंने 34 गेंदों में 74 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. उनकी इस पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे. उनके अलावा कप्तान डेविड वार्नर ने 50 रन बनाए, जबकि सलमान आगा ने 29 रन और मुहम्मद वसीम ने 23 रन का योगदान दिया.

विज्ञापन

वहीं, रावलपिंडी की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. इसके अलावा, मोहम्मद आमिर और नसीम शाह को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रावलपिंडी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 197 रन बना डाले. टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों में 65 रन की शानदार पारी खेली. उनके अलावा सैम बिलिंग्स ने 58 रन जोड़े, जबकि कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 21 रन और अब्दुल फजल ने 18 रन का योगदान दिया. वहीं, कराची किंग्स की ओर से हसन अली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. उनके अलावा खुशदिल शाह को 2 और मीर हमजा को 1 विकेट मिला.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: कराची किंग्स ने 5 विकेट से जीता मुकाबला

PSL 2026 के 10वें मुकाबले में कराची किंग्स ने रावलपींडीज को 5 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रावलपींडीज ने 198 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे कराची की टीम ने 19.2 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. कराची की ओर से आजम खान ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली. उन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 6 छक्के लगाए. उनके अलावा, कप्तान डेविड वार्नर ने 50 रनों की अहम पारी खेली, जबकि सलमान आगा ने 29 रन और मुहम्मद वसिम ने 23 रन जोड़े. वहीं, रावलपींडीज की ओर से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद आमिर और नसीम शाह ने एक-एक विकेट लिया. यह कराची की इस सीजन लगातार तीसरी जीत रही, जबकि रावलपींडीज को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: कराची किंग्स का लगा चौथा झटका

19वें ओवर की दूसरी गेंद पर कराची किंग्स को चौथा झटका लगा. आजम खान 34 गेंदों पर 74 रन बनाकर मोहम्मद आमिर की गेंद पर आउट हो गए. 19 ओवर के बाद टीम का स्कोर 4 विकेट पर 193 रन है और टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन चाहिए.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: कराची किंग्स का तीसरा विकेट गिरा

डेविड वॉर्नर 36 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हो गए हैं. कराची को तीसरा झटका लगा है. 16.2 ओवर के बाद कराची का स्कोर 155/3 है. क्रीज पर मोईन अली बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: कराची किंग्स का स्कोर 100 के पार

कराची किंग्स ने रावलपींडीज के खिलाफ 12वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया. टीम ने 12 ओवर में दो विकेट पर 103 रन बना लिए हैं. फिलहाल डेविड वार्नर 38 रन और आजम खान 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: कराची किंग्स ने 10 ओवर में बनाए 81 रन

कराची किंग्स ने शुरुआती 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं. फिलहाल डेविड वार्नर 26 रन और आजम खान एक रन बनाकर खेल रहे हैं. अब टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 117 रनों की जरूरत है.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: कराची किंग्स को लगा दूसरा झटका

9वें ओवर की तीसरी गेंद पर कराची किंग्स को सलमान आगा के रूप में दूसरा झटका लगा. सलमान 24 गेंदों पर 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें डेरिल मिचेल ने आउट किया.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: कराची किंग्स ने पावरप्ले में बनाए 52 रन

कराची किंग्स ने रावलपींडीज के खिलाफ शुरुआती 6 ओवर्स यानी पावरप्ले में एक विकेट पर 52 रन बना लिए हैं. फिलहाल सलमान आगा 23 रन और कप्तान डेविड वार्नर 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: कराची किंग्स को लगा पहला झटका

तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर कराची किंग्स को मुहम्मद वसीम के रूप में पहला झटका लगा. वसीम 11 गेंदों पर 23 रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर आउट हुए. 3 ओवर के बाद टीम का स्कोर 28/1 है.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची किंग्स

198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची किंग्स के लिए डेविड वॉर्नर और मुहम्मद वसीम पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, रावलपीडींज की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पहला ओवर करने आए हैं.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: रावलपींडीज ने दिया 198 रनों का लक्ष्य

PSL 2026 के 10वें मुकाबले में रावलपींडीज ने कराची किंग्स के सामने 198 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रावलपींडीज की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 197 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली. मिचेल के अलावा, सैम बिलिंग्स ने 58 रन बनाए, जबकि कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 21 रन और अब्दुल फजल ने 18 रन जोड़े. वहीं, कराची किंग्स की ओर से हसन अली ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. उनके अलाना, खुशदिल शाह ने 2 विकेट और मीर हमजा ने एक विकेट लिया.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: रावलपींडीज की आधी टीम लौटी पवेलियन

19वें ओवर की पहली गेंद पर रावलपींडीज को डेरिल मिचेल के रूप में 5वां झटका लगा. मिचेल 41 गेंदों पर 65 रन बनाकर मिर हमजा की गेंद पर आउट हो गए. 181 रनों के स्कोर पर रावलपीडींज की आधी टीम पवेलियन लौट गई है.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: रावलपींडीज को लगा चौथा झटका

18वें ओवर की चौथी गेंद पर रावलपींडीज को सैम बिलिंग्स के रूप में चौथा झटका लगा. बिलिंग्स 35 गेंदों पर 58 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें हसन अली ने आउट किया. 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर 4 विकेट पर 181 रन है.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: डेरिल मिचेल ने जड़ा शानदार अर्धशतक

डेरिल मिचेल ने कराची किंग्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. मिचेल ने 33 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. उनके इस अर्धशतक के साथ रावलपींडीज का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: रावलपींडीज का स्कोर 100 के पार

रावलपींडीज ने कराची किंग्स के खिलाफ 13वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 117 रन है. फिलहाल डेरिल मिचेल 41 रन और सैम बिलिंग्स 29 रन बनाकर खेल रहे हैं.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: रावलपिंडीज ने 10 ओवर में बनाए 86 रन

रावलपींडीज ने कराची किंग्स के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं. फिलहाल डेरिल मिचेल 31 रन और सैम बिलिंग्स 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: रावलपिंडीज का तीसरा विकेट गिरा

7वें ओवर की पहली गेंद पर रावलपींडीज को तीसरा झटका लगा. कामरान गुलाम सिर्फ 10 रन बनाकर खुशदिल शाह की गेंद पर आउट हो गए. रावलपींडीज ने सिर्फ 55 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: रावलपिंडीज को लगा दूसरा झटका

चौथे ओवर की 5वीं गेंद पर रावलपिंडीज को दूसरा झटका लगा. यासिर खान सिर्फ 8 रन बनाकर खुशदिल शाह की गेंद पर आउट हो गए. 4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट पर 33 रन है.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: रावलपिंडीज को लगा पहला झटका

तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर रावलपिंडीज को कप्तान मोहम्मद रिजवान के रूप में पहला झटका लगा. रिजवान 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर हसन अली की गेंद पर आउट हो गए.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: रावलपिंडीज की अच्छी शुरुआत

रावलपिंडीज ने कराची किंग्स के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है. टीम ने शुरुआती दो ओवर में बिना किसी नुकसान 24 रन बना लिए हैं. फिलहाल मोहम्मद रिजवान 19 रन और यासिर खान 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: रावलपिंडीज की बल्लेबाजी शुरू

रावलपिंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. कप्तान मोहम्मद रिजवान और यासिर खान पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, कराची किंग्स की ओर से मोईन अली पहला ओवर फेंकने आए हैं.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: रावलपिंडीज की प्लेइंग 11

यासिर खान, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर/कप्तान), कामरान गुलाम, डेरिल मिशेल, सैम बिलिंग्स, कोल मैककोन्ची, अब्दुल्ला फज़ल, रिशाद हुसैन, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद अमीर खान.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: कराची किंग्स की प्लेइंग 11

डेविड वार्नर (कप्तान), मुहम्मद वसीम, सलमान आगा, साद बेग, मोइन अली, आजम खान (विकेटकीपर), खुशदिल शाह, अब्बास अफरीदी, हसन अली, एडम ज़म्पा, मीर हमजा.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: कराची किंग्स ने जीता टॉस

कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

रावलपींडीज और कराची किंग्स के बीच PSL 2026 का 10वां मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

रावलपिंडीज: मोहम्मद रिज़वान (कप्तान) (विकेटकीपर), यासिर खान, अब्दुल्ला फज़ल, कामरान गुलाम, सैम बिलिंग्स, डेरिल मिशेल, अमाद बट, रिशद हुसैन, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, आसिफ अफरीदी.

कराची किंग्स: डेविड वार्नर (कप्तान), मुहम्मद वसीम, सलमान आगा, साद बेग, मोइन अली, आजम खान (विकेटकीपर), खुशदिल शाह, अब्बास अफरीदी, हसन अली, एडम ज़म्पा , मीर हमजा.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: रावलपींडीज को पहली जीत की तलाश

PSL 2026 में मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली रावलपींडीज टीम को अपने पहले मैच में पेशावर जल्मी के खिलाफ 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में टीम इस मैच में सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: विजय रथ पर सवार है कराची किंग्स

डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली कराची किंग्स ने PSL 2026 में शानदार शुरुआत की है और लगातार दो मैच जीत चुकी है. कराची की टीम ने अपने पहले मैच में क्वेटा ग्लेडिएटर को 14 रनों से हराया था और फिर दूसरे मैच में लाहौर कलंदर्स को 4 विकेट से मात दी. कराची किंग्स फिलहाल 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: कराची किंग्स की टीम

डेविड वार्नर (कप्तान), मोइन अली, सलमान आगा, साद बेग, आजम खान (विकेटकीपर), खुशदिल शाह, अब्बास अफरीदी, हसन अली, एडम ज़म्पा, मीर हमजा, रीजा हेंड्रिक्स, आकिब इलियास, इहसानुल्लाह, हारून अरशद, खुजैमा तनवीर, शाहिद अजीज, रिजवानुल्लाह, मोहम्मद हमजा

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: रावलपिंडिज की टीम

यासिर खान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), कामरान गुलाम, डेरिल मिशेल, सैम बिलिंग्स, अब्दुल्ला फजल, अमाद बट, रिशाद हुसैन, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, आसिफ अफरीदी, उस्मान ख्वाजा, कोल मैककोन्ची, मोहम्मद अमीर खान, साद मसूद, डियान फॉरेस्टर, जलात खान, शाहजेब खान, फवाद अली, रजाउल्लाह.

RWP vs KK PSL 2026 Live Score: PSL में आज रावलपिंडीज और कराची किंग्स की टक्कर

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 10वें मुकाबले में आज (2 अप्रैल)रावलपींडीज और कराची किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. एक तरफ रावलपिंडीज अपनी निराशाजनक शुरुआत के बाद वापसी सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए बेताब होगी, जबकि लगातार दो मैच जीतकर आ रही कराची किंग्स जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ