Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

संजू सैमसन की बीच T20 World Cup प्लेइंग 11 में क्यों हुई वापसी? गौतम गंभीर ने हटाया राज से पर्दा!

Gautam Gambhir on Sanju Samson: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच अपने टॉप ऑर्डर में बदलाव किया. संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई और आखिर वो टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल हुए. संजू सैमसन को अचानक प्लेइंग 11 में जगह देने के पीछे का कारण अब भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने फैंस के साथ साझा कर दिया है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 15, 2026 15:50
Gautam Gambhir on Sanju Samson
गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा

Gautam Gambhir on Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम किया. भारत को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने में संजू सैमसन का बड़ा हाथ था. उन्होंने आखिरी तीन मैचों में धमाकेदार पारियां खेली, जिससे टीम को जीत दर्ज करने में मदद मिली. इसी वजह से संजू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने. संजू शुरुआत में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मौका मिला और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. अब हेड कोच गौतम गंभीर ने संजू को अचानक टीम में शामिल करने का कारण बताया है.

गौतम गंभीर ने बताया संजू को मौका देने का कारण

गौतम गंभीर ने हाल ही में जियोस्टार के एक शो में बीच वर्ल्ड कप ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदलने के बारे में बात की. गंभीर ने बताया कि वो पावरप्ले में आक्रमकता लाना चाहते थे और इसी कारण उन्होंने संजू को प्लेइंग 11 में जगह दी. उन्होंने कहा, ‘कई सारे लोग कहेंगे कि हमने टॉप 3 में लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों की वजह से संजू सैमसन को जगह दी लेकिन ये कारण नहीं था. हमने पिछले एक से डेढ़ साल में हमेशा तेज गति से बल्लेबाजी करने पर फोकस किया है. संजू को ऑफ स्पिन गेंदबाजी को काउंटर करने के लिए नहीं लाया गया था.’

---विज्ञापन---

गौतम गंभीर ने आगे कहा, ‘एक अच्छा बल्लेबाज हर तरह की गेंद खेल सकता है. हम शुरुआती छह ओवरों में ज्यादा आक्रमक तरीके से खेलना चाहते थे. हमें पता है कि संजू सैमसन क्या कर सकते हैं. उनकी क्षमता पर किसी को शक नहीं था. अगर वो अच्छा खेलते हैं, तो शुरुआती छह ओवरों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं.’

ये भी पढ़ें:- IPL में CSK के लिए पहली बार खेलेंगे ये 7 बड़े खिलाड़ी, 2026 में एमएस धोनी के मार्गदर्शन में करेंगे नई शुरुआत

---विज्ञापन---

संजू को कब मिली प्लेइंग 11 में वापसी की खबर?

गौतम गंभीर ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि जिम सेशन के दौरान ही उन्होंने संजू को जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका देने की खबर साझा की थी. उन्होंने कहा, ‘मैंने उन्हें जिम में इस बारे में बताया. हम साथ में ट्रेनिंग कर रहे थे और मैंने उन्हें बोला कि आप जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेंगे. उन्होंने कहा कि मैं तैयार हूं. हम इसी तरह से बात करते हैं. यह एक हेड कोच और खिलाड़ी का रिश्ता नहीं है. यह एक ऐसा रिश्ता है, जहां ज्यादातर बातें अभ्यास सत्र के दौरान होती हैं.’

ये भी पढ़ें:- धोनी-रोहित तो हैं ही, लेकिन क्या आप जानते हैं IPL जीतने वाले बाकी 7 कप्तानों के नाम? देखिए पूरी लिस्ट

First published on: Mar 15, 2026 03:50 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.