धोनी-रोहित तो हैं ही, लेकिन क्या आप जानते हैं IPL जीतने वाले बाकी 7 कप्तानों के नाम? देखिए पूरी लिस्ट
List of All IPL Winning Captains: आईपीएल की शुरुआत 2008 से हुई थी और अब तक 18 संस्करण देखने को मिल चुके हैं. आइए जानते हैं कि अब तक IPL का खिताब किन-किन कप्तानों ने अपने नाम किया है.

List of IPL Winning Captains: IPL 2026 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. 28 मार्च 2026 से क्रिकेट का यह बड़ा त्योहार शुरू हो जाएगा. IPL का इतिहास काफी लंबा रहा है और कुछ ही टीमें अब तक चैंपियन बन पाई हैं. अच्छा कप्तान हमेशा ही अपने फैसलों से टीम को जीत की ओर लेकर जाता है. आइए IPL ट्रॉफी जीतने वाले सभी कप्तानों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.
एमएस धोनी
2 / 10IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी हैं. उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है. 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में उनके ही नेतृत्व में टीम ने IPL का खिताब अपने नाम किया था.
रोहित शर्मा
3 / 10रोहित शर्मा भी IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं. उनकी कप्तानी में मुंबई ने कुल 5 ट्रॉफी जीती है. MI पहला कप 2013 में जीता था. इसके बाद उन्होंने 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL जीता.
गौतम गंभीर
4 / 10गौतम गंभीर के नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स IPL की सबसे सफल टीमों में से एक बन पाई. उनकी कप्तानी में KKR ने 2012 और 2014 का फाइनल जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था.
श्रेयस अय्यर
5 / 10श्रेयस अय्यर ने बेहद कम उम्र से IPL में कप्तानी करना शुरू कर दी थी. DC से शुरुआत करने के बाद अय्यर KKR का हिस्सा बने. उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 में IPL का खिताब अपने नाम किया.
हार्दिक पांड्या
6 / 10हार्दिक पांड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ नई शुरुआत की थी. उनकी कप्तानी में इस नई टीम ने आते ही धमाल मचा दिया. उन्होंने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराया और पहले ही सीजन में चैंपियन बन गए.
शेन वॉर्न
7 / 10IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी और उस समय राजस्थान रॉयल्स के पास उतने बड़े स्टार्स नहीं थे. हालांकि, शेन वॉर्न की कप्तानी में टीम ने एकजुट होकर बेहतरीन प्रदर्शन किया और IPL के पहले चैंपियन बने.
रजत पाटीदार
8 / 10रजत पाटीदार ने IPL 2025 में पहली बार RCB की कप्तानी की. उनके नेतृत्व में टीम ने तगड़ा प्रदर्शन किया और फाइनल में PBKS को हराकर ट्रॉफी जीती.
एडम गिलक्रिस्ट
9 / 10एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में डेक्कन चार्जर्स ने 2009 में धमाल मचाया था. उन्होंने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया और IPL का खिताब अपने नाम किया.
डेविड वॉर्नर
10 / 10IPL इतिहास के सबसे सफल विदेशी खिलाड़ियों में से एक डेविड वॉर्नर शानदार कप्तान भी रहे हैं. उनके नेतृत्व में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में अपनी पहली और एकमात्र IPL ट्रॉफी पर कब्जा किया था.