IPL में CSK के लिए पहली बार खेलेंगे ये 7 बड़े खिलाड़ी, 2026 में एमएस धोनी के मार्गदर्शन में करेंगे नई शुरुआत
Players Who Will Debut for CSK: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. उन्होंने अपनी टीम में कुछ नए खिलाड़ी जोड़े हैं. कुछ ऐसे प्लेयर हैं, जो CSK के लिए पहली बार खेलते हुए नजर आएंगे.

Players Who Will Debut for CSK: IPL 2026 की शुरुआत में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा हुआ है. CSK पर सभी की नजर है, क्योंकि उनके लिए पिछला सीजन बेहद निराशाजनक साबित हुआ था. एमएस धोनी का यह संभावित रूप से आखिरी साल हो सकता है. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली बार CSK की जर्सी में खेलेंगे और उन्हें धोनी के मार्गदर्शन में सीखने का मौका मिलेगा. आइए उन 7 बड़े खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जो IPL में पहली बार CSK के लिए खेलेंगे.
संजू सैमसन
2 / 8संजू सैमसन IPL 2026 में नई शुरुआत करने वाले हैं. सालों तक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने के बाद अब वो IPL में CSK के लिए डेब्यू करने जा रहे हैं. ट्रेड के जरिए वो चेन्नई की टीम का हिस्सा बने थे.
राहुल चाहर
3 / 8आर अश्विन के रिटायरमेंट और रवींद्र जडेजा के RR में जाने के बाद CSK को अच्छे स्पिनर की जरूरत थी. उन्होंने ऑक्शन में राहुल चाहर को खरीदा. राहुल पहली बार CSK से खेलेंगे.
सरफराज खान
4 / 8भारतीय मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान का IPL में कमबैक होने वाला है. पिछले साल अनसोल्ड होने के बाद CSK ने उन्हें IPL 2026 ऑक्शन में 75 लाख रुपये में खरीदा. वो CSK की जर्सी में पहली बार खेलेंगे.
मैट हेनरी
5 / 8न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी IPL में PBKS और LSG टीम का हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि, उन्होंने कभी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नहीं खेला. अब वो CSK के लिए IPL 2026 में डेब्यू करने वाले हैं.
अकील हुसैन
6 / 8अकील हुसैन को चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के ऑक्शन में 2 करोड़ रूपये देकर खरीदा था. हुसैन काफी अच्छी फॉर्म में हैं, इसी वजह से उन्हें मौका मिला. अब CSK के लिए वो IPL 2026 में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं.
जैक फोल्क्स
7 / 8न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैक फोल्क्स IPL 2026 में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें IPL 2026 ऑक्शन में खरीदा था. पहली बार वो एमएस धोनी के साथ मैदान में नजर आएंगे.
मैट शॉर्ट
8 / 8ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मैट शॉर्ट ने IPL 2023 में पंजाब किंग्स के लिए खेला था. IPL 2026 ऑक्शन में CSK ने उन्हें अपने साथ जोड़ा. वो पहली बार एमएस धोनी के मार्गदर्शन में खेलेंगे.