Gautam Gambhir: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को मैच तय किया गया था. हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने ऐलान कर दिया है कि वो भारत के खिलाफ मैच को बायकॉट करेंगे. इस फैसले के बाद पूर्व भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की अलग-अलग राय सामने आई है. हेड कोच बनने से पहले गौतम गंभीर भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर बातें करते थे. अभी वो भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं और भी जानना चाहते हैं कि बायकॉट पर उनका क्या कहना है. लग रहा है कि वो सवालों को अभी इग्नोर करना बेहतर समझ रहे हैं.
गौतम गंभीर ने बायकॉट के सवाल को किया इग्नोर!
हाल ही में गौतम गंभीर की एयरपोर्ट जाते हुए वीडियो सामने आई है. इसी बीच उनसे मीडिया ने पाकिस्तान के 15 फरवरी को होने वाले मैच को बायकॉट करने के फैसले पर सवाल किया गया. ऐसा लग रहा था कि गंभीर कुछ बोलना चाहते हैं लेकिन टीम इंडिया में सीनियर पोजिशन पर रहने के कारण उन्होंने सवाल को पूरी तरह इग्नोर कर दिया. वो बिना कोई जवाब दिए रवाना हो गए. अब हेड कोच का ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.
आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:
#WATCH | Delhi: Indian Cricket Team Head Coach Gautam Gambhir leaves for Mumbai. pic.twitter.com/6fBlclolVO
---विज्ञापन---— ANI (@ANI) February 3, 2026
ये भी पढ़ें:- इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, आईसीसी के बाद सभी देशों ने दिखाया ठेंगा!
गौतम गंभीर ने शुभकामनाओं के लिए कहा धन्यवाद
गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के मैच बायकॉट मामले वाले सवाल को हवा में उड़ा दिया. हालांकि, गंभीर ने उन सभी लोगों को धन्यवाद कहा, जिन्होंने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं दी. अब तक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी ने लगातार दो बार ट्रॉफी नहीं जीती है. भारतीय टीम ने 2024 में ये बड़ा टूर्नामेंट जीता था. अब उनके सामने सबसे बड़ा चैलेंज यही है कि वो ये सिलसिला खत्म करें.
क्या टीम इंडिया में होगा कोई बदलाव?
तिलक वर्मा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर की चोट ने टेंशन बढ़ा दी थी. पटेल न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में वापस आ गए और तिलक वर्मा भी फिट हो चुके हैं. वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. कुछ दिनों में उनकी फिटनेस पर भी अपडेट आ सकता है.
ये भी पढ़ें:- SL vs ENG: जैकब बेथेल के मैजिकल स्पेल ने श्रीलंका के जबड़े से छीनी जीत, लो-स्कोरिंग मैच में इंग्लैंड ने मारी बाजी










