इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, आईसीसी के बाद सभी देशों ने दिखाया ठेंगा!

T20 World Cup 2026 Controversy: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में विवाद बढ़ता ही जा रहा है. 1 फरवरी को पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था. अब पाकिस्तान को इंटरनेशनल लेवल पर बड़ा झटका लगा है. सभी देशों ने पाकिस्तान से मुंह फेर लिया है. क्या है मामला आइए जानते हैं.?

Cricket News - 2026-02-03T221940.374

T20 World Cup 2026 Controversy: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत से खेलने से मना कर दिया है. दोनों देश 15 फरवरी को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भिड़ने वाले थे. हालांकि अब ये मैच नहीं होगा. पाकिस्तान की सरकार ने भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच खेलने का निर्देश पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया है. हालांकि इसके बाद आईसीसी ने बयान जारी करते हुए पाकिस्तान को विचार करने का समय दिया है. हालांकि अब आईसीसी के बाद पाकिस्तान को सभी देश के बोर्ड ने ठेंगा दिखाया है.

विज्ञापन

पाकिस्तान को लगा झटका

पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. एनडीवी को एक सूत्र ने बताया है कि पाकिस्तान को अब इंटरनेशनल लेवल पर बड़ा झटका लगा है. दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ विश्व कप मैच का बहिष्कार करने के लिए समर्थन मांगा, लेकिन किसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड से पाकिस्तान समर्थन हासिल करने में असफल रहा. सूत्रों ने पुष्टि की है कि अन्य अंतरराष्ट्रीय बोर्डों से पीसीबी को मिली प्रतिक्रिया स्पष्ट है. आम सहमति यह है कि इस मामले में पाकिस्तान का कोई कानूनी आधार नहीं है.

विज्ञापन

आईसीसी ने पहले ही पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैचों का वेन्यू श्रीलंका में दिया है. यहां तक कि अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचता है तब भी ये मैच श्रीलंका में ही खेले जाएंगे. लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया.

विज्ञापन

करोड़ों रुपये का नुकसान तय

अगर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रद्द होता है तो आईसीसी, बीसीसीआई के अलावा पीसीबी को भी बड़ा झटका लगेगा. इसके अलावा प्रसारकों को भी बड़ा झटका लगने वाला है. एनडीवी के मुताबिक करीब 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ