IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल हुआ जारी, 12 शहरों के खेले जाएंगे सभी मुकाबले
IPL 2026 Full Schedule: बीसीसीआई की तरफ से आईपीएल 2026 के दूसरे फेज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. 13 अप्रैल से दूसरे फेज की शुरुआत होने जा रही है तो वहीं इसके लिए 12 स्टेडियम का चुनाव किया गया है. आइए आपको भी बताते हैं कि पूरा शेड्यूल किस प्रकार है.
IPL 2026: बीसीसीआई की तरफ से आईपीएल 2026 के लिए दूसरे फेज का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. इस फेज में 50 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है तो वहीं पहले फेज के लिए 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया था. लीग के बचे हुए मैच 13 अप्रैल से लेकर 24 मई तक खेले जाएंगे. इसके लिए 12 स्टेडियम का चुनाव किया गया है. दूसरे चरण के मैच बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित किए जाएंगे. इससे पहले बीसीसीआई की तरफ से महज 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया गया था.
🚨 News 🚨
BCCI announces schedule for second phase of #TATAIPL 2026 🗓️
The remainder of the league stage, comprising 50 matches, will be played from April 13 to May 24, 2026, across 12 venues in India 🏟️
13 अप्रैल से शुरू हो रहे दूसरे फेज के आईपीएल में 8 डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे. इसका मतलब ये हुआ कि फैंस 8 दिन 2 आईपीएल के मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं. डबल हेडर वाले दिन का पहला मुकाबला दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा तो वहीं दूसरा मुकाबला शाम में 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
विज्ञापन
आरसीबी के लिए 2 मैदान बन होम ग्राउंड
दूसरे फेज का शेड्यूल सामने आने के बाद साफ हो गया है कि पंजाब किंग्स की टीम अपने होम मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला के मैदान पर खेलने के लिए उतरेगी. इस फेज में टीम 3 मुकाबला धर्मशाला के खूबसूरत मैदान में खेलेगी. राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने होम मैच जयपुर में खेलेगी तो वहीं आरसीबी की टीम भी 2 होम ग्राउंड में खेलने उतरेगी. टीम 3 मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी में खेलेगी तो वहीं 2 मैच रायपुर में खेलेगी.