IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और फैंस के मन में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. 3 बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही मामला गड़बड़ाता नजर आ रहा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़े हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये दावा भी किया जा रहा है वो चोट से अभी तक पूरी तरह से उभर नहीं पाए हैं और आईपीएल के इस सीजन से बाहर ही रहेंगे. उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो बैसाखी के सहारे चलते हुए नजर आ रहे हैं.
हर्षित की वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
बीसीसीआई की तरफ से नमन अवॉर्ड का आयोजन किया गया था. इसमें टीम इंडिया को आईसीसी का टाइटल जिताने वाली टीमें इकट्ठा हुई थीं. टीम में शामिल खिलाड़ियों को बोर्ड की तरफ से सम्मानित किया गया. इस अवॉर्ड शो में टीम इंडिया और केकेआर के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी पहुंचे. वो इस दौरान बैसाखी का सहारे चल रहे थे. उनके इस वीडियो के सामने आने के साथ ही केकेआर के फैंस में चिंता बढ़ गई है. अवॉर्ड शो के दौरान जब उनका नाम लिया गया था तो वो खुद उठकर नहीं जा पाए. उनकी जगह आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने उन्हें खुद आकर अवॉर्ड से सम्मानित किया.
Harshit Rana’s injury is quite serious. He is not able to walk properly and is using a stick to walk. Even then, he came to the Naman Awards show today. If he had not come, it would have been completely understandable. Because of this injury, he will also not play in this year’s… pic.twitter.com/KIGdiSdHYV
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 15, 2026
हर्षित राणा का आईपीएल में प्रदर्शन
हर्षित राणा ने आईपीएल में अब तक केवल केकेआर के लिए ही खेला है. उन्होंने साल 2022 में टीम कोलकाता के लिए डेब्यू किया था. इसके बाद से वो टीम के लिए 34 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 40 विकेट अपने नाम किए हैं, साथ ही उनका औसत 25.72 का रहा है तो वहीं इकॉनमी 9.51 का रहा है. पिछले 2 सीजन से उन्होंने केकेआर की टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसमें उन्होंने 34 विकेट अपने नाम किए हैं.
ये भी पढ़िए- IPL 2026 में CSK के लिए डेब्यू करेंगे ये 5 खिलाड़ी, एक ने तो T20 World Cup फाइनल में मचाया था धमाल










