IPL 2026 में CSK के लिए डेब्यू करेंगे ये 5 खिलाड़ी, एक ने तो T20 World Cup फाइनल में मचाया था धमाल

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के पास एक बार फिर से किताब जीतने का मौका होगा. इस सीजन में टीम के लिए 5 खिलाड़ी डेब्यू करने वाले हैं. इन खिलाड़ियों पर हर किसी की नजरें रहने वाली हैं. एक खिलाड़ी तो टी20 विश्व कप के फाइनल में धमाल मचा चुका है.

jacket (71)
1 / 6

 

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 18 मार्च से होने जा रही है. 5 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस बार अपने सीजन का आगाज 30 मार्च को करेगी. टीम का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा. पिछले सीजन में सीएसके की टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और टीम आखिरी पायदान पर रही थी. ऐसे में इस बार टीम की नजरें दमदार वापसी कर छठा खिताब जीतने पर होंगी. इस बार टीम के लिए 5 खिलाड़ी मैदान पर डेब्यू करते हुए नजर आने वाले हैं. इनमें से एक खिलाड़ी ने तो टी20 विश्व कप के फाइनल में धमाकेदार पारी खेली थी. 

विज्ञापन

सरफराज खान

सरफराज खान2 / 6

टीम इंडिया के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान को इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने 75 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा है. उन्होंने घरेलू सीजन में मुंबई के लिए खेलते हुए गजब की बल्लेबाजी की थी. अब उनके पास आईपीएल में सीएसके के लिए तेज रफ्तार से रनों का अंबार लगाने की जिम्मेदारी होगी. 

विज्ञापन

राहुल चहर

राहुल चहर3 / 6

युवा भारतीय स्पिन गेंदबाज राहुल चहर इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रंग जमाते दिखेंगे. सीएसके उनके लिए 5वीं फ्रेंचाइजी होगी. ऑक्शन में टीम ने उनको 5.20 करोड़ में खरीदा है. ऐसे में इस सीजन उनके ऊपर काफी जिम्मेदारी होगी. अब तक आईपीएल में खेले 75 मैचों में वो 79 विकेट हासिल कर चुके हैं.

संजू सैमसन

संजू सैमसन4 / 6

टीम इंडिया को टी20 विश्व कप का खिताब जिताने वाले संजू सैमसन भी इस सीजन सीएसके के लिए डेब्यू करते हुए नजर आएंगे. इससे पहले तक वो टूर्नामेंट में राजस्थान के लिए खेले हैं. संजू का फॉर्म चेन्नई के लिए एक बड़ी खुशखबरी होगी. फ्रेंचाइजी ने उनको ट्रेड डील के जरिए 18 करोड़ रुपये स्क्वॉड में शामिल किया है. 

विज्ञापन

मैट हेनरी

मैट हेनरी5 / 6

न्यूजीलैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज मैट हेनरी को चेन्नई की टीम ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है. टी20 विश्व कप में उन्होंने कीवी टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था. आईपीएल में इस बार वो सीएसके के लिए डेब्यू करेंगे और तेज गेंदबाजी लीड भी करेंगे. 

अकील हुसैन

अकील हुसैन6 / 6

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर अकील हुसैन को इस बार मिनी ऑक्शन में CSK ने 2 करोड़ में खरीदा है. साल 2023 में अकील सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं तो वहीं टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज का हिस्सा थे. इस बार वो सीएसके के लिए डेब्यू करेंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन