---विज्ञापन---

गौतम गंभीर की जगह पर अब मंडराया खतरा, श्रीलंका दौरे में मचाना होगा धमाल

Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की जगह फिलहाल खतरे में नजर आ रही है. वनडे और टेस्ट में तो लंबे समय से टीम जूझ रही है. वहीं टी-20 फॉर्मेट में भी अब टीम खराब प्रदर्शन कर रही है. जिसके कारण ही उन्हें टीम से बाहर करने की मांग उठ रही है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

गौतम गंभीर के हेड कोच के रूप में प्रदर्शन

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

भारत न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका से घरेलू मैदान पर हार गया, और ऑस्ट्रेलिया ने भी भारत को हराया।

भारत ने केवल इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ खेला है।

संभावित परिणाम और बदलाव

अगर भारत श्रीलंका के खिलाफ सीरीज हार जाता है, तो गौतम गंभीर को टेस्ट फॉर्मेट में हेड कोच के पद से हटाया जा सकता है और उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

गौतम गंभीर को लेकर बड़ा अपडेट (Image: AI Generated/Edited)
---विज्ञापन---

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने जब से जिम्मेदारी संभाली है. तभी से ही टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. टीम न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका से घरेलू मैदान पर हार गई. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी भारत को बुरी तरह से हराया. सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ ही भारत ने ड्रॉ खेला है. ऐसे में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर दबाव में आ गए हैं. अगर श्रीलंका के खिलाफ भारत सीरीज हार गया, तो गंभीर को टेस्ट फॉर्मेट में हेड कोच के रोल से हटाया जा सकता है. 

खतरे में है हेड कोच गौतम गंभीर की जगह! 

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की टेस्ट फॉर्मेट में जगह फिलहाल खतरे में नजर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर श्रीलंका के खिलाफ भी टीम को टेस्ट सीरीज में हार मिलती है, तो उन्हें इस फॉर्मेट में हेड कोच को रोल से हटाया जा सकता है. वहीं उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. कुछ ऐसा ही हाल में ही इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी किया है. उन्होंने वनडे और टी-20 में तो ब्रैंडन मैकुलम को रखा, लेकिन टेस्ट फॉर्मेट में स्टीफन फ्लेमिंग को जिम्मेदारी सौंपी. यहीं फॉर्मूला अब टीम इंडिया में भी देखने को मिल सकता है. हालांकि श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीतकर दर्ज करके गौतम गंभीर अपने आलोचकों को करारा जवाब देना चाहेंगे. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अभ्यास मैच के आखिरी दिन इन 3 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, अच्छा प्रदर्शन करके मैनेजमेंट का जीतना होगा दिल

First published on: Aug 08, 2026 09:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola