अनोखी शादी! जुड़वा भाइयों से ब्याही गईं जुड़वा बहनें, शादी कराने वाले पादरी भी निकले जुड़वा

केरल के चंगनासेरी में दो जुड़वा बहनों की शादी दो जुड़वा भाइयों के साथ हुई. इस अनोखे विवाह को संपन्न कराने वाले पादरी भी जुड़वा भाई ही थे.

Kerala Twin Wedding

केरल में हुई अनोखी शादी

केरल के कोट्टायम जिले के चंगनासेरी में एक बहुत ही अनोखी शादी देखने को मिली है. यहां चंगनासेरी मेट्रोपॉलिटन चर्च में दो जुड़वा बहनों की शादी दो जुड़वा भाइयों के साथ हुई. इस शादी की सबसे खास बात यह रही कि विवाह कराने वाले पादरी भी जुड़वा भाई ही थे. दूल्हों के नाम अखिल और निखिल हैं, जिनकी शादी मागी और मारिया नाम की दो जुड़वा बहनों से हुई है. दोनों परिवारों की ख्वाहिश थी कि शादी ऐसी जगह हो जहां सब साथ रह सकें. संयोग से दोनों परिवारों को मनचाहा रिश्ता मिल गया और यह अनोखा विवाह संपन्न हो गया.

विज्ञापन

जुड़वा पादरियों ने कराई शादी

इस शादी में सबसे बड़ा आकर्षण विवाह कराने वाले पादरी रहे. दोनों बहनों ने खास तौर पर ऐसे पादरियों की तलाश की थी जो खुद भी जुड़वा हों. सौभाग्य से उन्हें फादर ऐंटो और फादर अजो नाम के दो जुड़वा पादरी मिल गए. दोनों पादरियों ने खुशी-खुशी इस शादी को कराने की जिम्मेदारी ली. पादरियों का कहना था कि ऐसा अनोखा मौका उनके जीवन में पहली बार आया है और यह उनके लिए भी बेहद यादगार पल है. उन्होंने कहा कि जिस तरह दोनों जोड़ों का जन्म साथ हुआ, उसी तरह अब उनका नया जीवन भी साथ शुरू हो रहा है.

विज्ञापन

पूरा हुआ माता-पिता का सपना

शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने बताया कि उनके माता-पिता का हमेशा से सपना था कि उनकी शादी जुड़वा भाइयों से हो. ईश्वर की कृपा से उनका यह सपना पूरा हो गया. आपको बता दें कि दोनों दूल्हे मर्चेंट नेवी में काम करते हैं, जबकि दोनों दुल्हनें आईटी क्षेत्र में कार्यरत हैं. चर्च में पहुंचे सभी मेहमानों के लिए दो-दो जुड़वा जोड़ों और दो जुड़वा पादरियों को एक साथ देखना एक बेहद अद्भुत और यादगार अनुभव रहा. यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ