gautam gambhir
विज्ञापन

गौतम गंभीर की जगह पर अब मंडराया खतरा, श्रीलंका दौरे में मचाना होगा धमाल

Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की जगह फिलहाल खतरे में नजर आ रही है. वनडे और टेस्ट में तो लंबे समय से टीम जूझ रही है. वहीं टी-20 फॉर्मेट में भी अब टीम खराब प्रदर्शन कर रही है. जिसके कारण ही उन्हें टीम से बाहर करने की मांग उठ रही है.

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने जब से जिम्मेदारी संभाली है. तभी से ही टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. टीम न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका से घरेलू मैदान पर हार गई. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी भारत को बुरी तरह से हराया. सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ ही भारत ने ड्रॉ खेला है. ऐसे में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर दबाव में आ गए हैं. अगर श्रीलंका के खिलाफ भारत सीरीज हार गया, तो गंभीर को टेस्ट फॉर्मेट में हेड कोच के रोल से हटाया जा सकता है. 

खतरे में है हेड कोच गौतम गंभीर की जगह! 

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की टेस्ट फॉर्मेट में जगह फिलहाल खतरे में नजर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर श्रीलंका के खिलाफ भी टीम को टेस्ट सीरीज में हार मिलती है, तो उन्हें इस फॉर्मेट में हेड कोच को रोल से हटाया जा सकता है. वहीं उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. कुछ ऐसा ही हाल में ही इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी किया है. उन्होंने वनडे और टी-20 में तो ब्रैंडन मैकुलम को रखा, लेकिन टेस्ट फॉर्मेट में स्टीफन फ्लेमिंग को जिम्मेदारी सौंपी. यहीं फॉर्मूला अब टीम इंडिया में भी देखने को मिल सकता है. हालांकि श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीतकर दर्ज करके गौतम गंभीर अपने आलोचकों को करारा जवाब देना चाहेंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ