---विज्ञापन---

केरल में सचिवालय के बाहर PSC रैंक होल्डर्स का ने किया प्रोटेस्ट, घास खाकर जताया विरोध

केरल के तिरुवनंतपुरम में लोअर प्राइमरी स्कूल टीचर (LPST) रैंक होल्डर्स ने सचिवालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान धरने पर बैठे लोगों ने सांकेतिक रूप से घास खाई. उनका आरोप है कि PSC रैंक लिस्ट में शामिल होने के बावजूद उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

विरोध प्रदर्शन का संदर्भ

केरल के तिरुवनंतपुरम में लोअर प्राइमरी स्कूल टीचर (LPST) रैंक होल्डर्स ने सचिवालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने सांकेतिक रूप से घास खाकर विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि PSC रैंक लिस्ट में शामिल होने के बावजूद उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य शिकायत

भूख हड़ताल शुरू हुए 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही बातचीत के लिए बुलाया है।

---विज्ञापन---

केरल के तिरुवनंतपुरम में लोअर प्राइमरी स्कूल टीचर (LPST) रैंक होल्डर्स ने सचिवालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान धरने पर बैठे लोगों ने सांकेतिक रूप से घास खाई. उनका आरोप है कि PSC रैंक लिस्ट में शामिल होने के बावजूद उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं.

प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा, ‘हम यहां विरोध कर रहे हैं और भूख हड़ताल शुरू हुए 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं. यह दुख की बात है कि सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और न ही हमें इस बारे में बातचीत करने के लिए बुला रही है कि हम क्या कर सकते हैं. सरकार के आने से पहले, उन्होंने हमसे कहा था कि अगर वे सत्ता में आए, तो वे हमारी जरूरतें पूरी करेंगे और जो भी जरूरी होगा, वह करेंगे. हम अपनी मांगें रख रहे हैं. जो हमारा हक है, उसे पाना हमारा अधिकार है. हमने इन पदों के लिए बहुत मेहनत की है. हमने सिर्फ टीचर बनने के लिए इतनी कड़ी पढ़ाई की है. अगर आज हमारे साथ ऐसा हो रहा है, तो कल यह हम सबके साथ होगा. इसलिए, सरकार को कम से कम बातचीत के लिए तो हमें बुलाना ही चाहिए.’

---विज्ञापन---

First published on: Aug 08, 2026 03:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola