Image Credit: X

IND vs SL: प्रैक्टिस मैच कौन हुआ पास और कौन फेल? जानें भारतीय खिलाड़ियों का रिपोर्ट कार्ड

भारत और श्रीलंका क्रिकेट 11 के बीच अभ्यास मैच जारी है. दूसरे दिन भारत के कौन-कौन से खिलाड़ी पास और फेल हुए. आइए जानते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

IND vs SL: भारत और श्रीलंका क्रिकेट 11 के बीच 7 अगस्त से अभ्यास मैच खेला जा रहा है. खेल के दूसरे दिन भारतीय टीम ने बैटिंग की. हालांकि ज्यादातर मुख्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे. फेल होने वाले खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल रहे. इन खिलाड़ियों ने खासा कमाल नहीं किया और भारत के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए. यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हुए. जबकि केएल राहुल 67 गेंदों में 40 रन बनाकर चलते बने. इसके अलावा ऋषभ पंत ने 5 गेंदों में 2 और ध्रुव जुरेल ने 9 गेंदों में 1 रन बनाए. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल और रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया. पडिक्कल ने 164 गेंदों में नाबाद 142 रनों की पारी खेली. इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 117 गेंदों में 142 रनों की पारी खेली. वह रिटायर्ड हर्ट हुए. इसके अलावा लोअर मिडिल ऑर्डर में गुरनूर बरार ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और नाबाद 18 गेंदों में 36 रनों का योगदान दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ