अभ्यास मैच के आखिरी दिन इन 3 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, अच्छा प्रदर्शन करके मैनेजमेंट का जीतना होगा दिल

Team India: टीम इंडिया ने अभ्यास मैच में अब तक मिला-जुला प्रदर्शन किया है. पहले दिन कुछ स्टार गेंदबाजों ने निराश किया, तो वहीं दूसरे दिन बल्लेबाजों ने भी खराब प्रदर्शन किया. अब तीसरे और आखिरी दिन टीम इंडिया के इन 3 स्टार खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली है.

Team India

(Pic Credit- AI Generated) कोलंबो में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों पर बहुत ज्यादा फोकस कर रही है. अभ्यास मैच के दौरान टीम की पोल खुल गई है. स्टार खिलाड़ी श्रीलंका 11 के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं. अब अभ्यास मैच के तीसरे और आखिरी दिन टीम इंडिया के 3 स्टार खिलाड़ियों पर मैनेजमेंट की नजरें रहने वाली है. फिलहाल मुकाबले में टीम इंडिया बराबरी पर नजर आ रही है. हालांकि इससे टीम मैनेजमेंट बिल्कुल भी खुश नहीं होगा. 

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा 

दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पहले 2 विकेट हासिल किए. जिसके बाद बल्लेबाजी में भी उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 63 रन बनाए. जडेजा अब तीसरे दिन गेंद से भी कमाल दिखाना चाहेंगे. जिससे सीरीज शुरू होने के पहले उनका आत्मविश्वास और बढ़ जाए. जडेजा के कारण ही टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 357 रन बना लिए हैं. पहली पारी में भारत सिर्फ 6 रनों से ही पीछे है. जडेजा के आगे श्रीलंकाई गेंदबाज बुरी तरह से फेल हुए. 

विज्ञापन

मानव सुथार 

गेंदबाजी में पहले दिन मानव सुथार ने 2 विकेट लेकर खुद को साबित किया था. जिसके बाद अब बल्लेबाजी में टीम को जरूरत पड़ी तो मानव ने 41 रनों की बेहद अहम पारी खेली. अब तीसरे दिन जब भारतीय टीम गेंदबाजी करने उतरेगी, तो मानव गेंद के साथ कमाल करना चाहेंगे. जिससे वो प्लेइंग 11 के लिए चल रही रेस में आगे निकल सके. मानव ने इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया था. 

विज्ञापन

कुलदीप यादव

श्रीलंका 11 के स्पिनरों ने दूसरे दिन कमाल किया है. ऐसे में कप्तान केएल राहुल और हेड कोच गौतम गंभीर चाहेंगे कि अभ्यास मैच के तीसरे और आखिरी दिन भारतीय स्पिनर भी कमाल का प्रदर्शन करे. कप्तान और कोच को अपने मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव से बड़ी उम्मीदें हैं. कुलदीप यादव ने भी पहली पारी में 2 विकेट हासिल किए थे. दूसरी पारी में वो इससे भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ