India Test Team (PIC Credit - AI)

IND vs SL: सीरीज से पहले ही खुल गई टीम इंडिया की पोल, वार्म-अप मैच में इन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई लुटिया!

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले वार्म-अप मैच में भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला. श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ टीम इंडिया के बड़े-बड़े बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए, जिसने टीम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

India vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं. सीरीज से पहले तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलने मैदान पर उतरी भारतीय टीम का प्रदर्शन शुरुआती दो दिन बेहद निराशाजनक रहा. श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी में निराश किया और फिर बल्लेबाजी में भी बड़े-बड़े खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप रहे. देवदत्त पडिक्कल (142*) और रविंद्र जडेजा (63) को छोड़कर किसी भी बल्लेबाज का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने पहली पारी में 8 विकेट पर 363 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी. इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों से मजबूत जवाब की उम्मीद थी, लेकिन कई स्टार खिलाड़ी श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके.

विज्ञापन

भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद केएल राहुल भी 40 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, ऋषभ पंत सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. पंत एक बार फिर गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद ध्रुव जुरेल भी सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. भारत का स्कोर 168/2 से देखते ही देखते 174/5 हो गया. यानी महज 6 रन के अंदर तीन विकेट गिर गए. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट पर 357 रन बना लिए हैं और फिलहाल सिर्फ 6 रन से पीछे है. अब मैच के आखिरी दिन भारतीय खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ