'अब आने वाला है सबसे बड़ा संकट', लिविंग नोस्ट्रादमस की नई भविष्यवाणी से मची सनसनी

ब्राजील के भविष्यवक्ता ‘लविंग नोस्ट्रादमस’ ने 2026 की दो भविष्यवाणियां सच होने का दावा किया है. साथ ही उन्होंने रूस और नाटो के बीच तीसरे बड़े युद्ध की चेतावनी दी है.

Living Nostradamus Prediction

लिविंग नोस्त्रेदमस की भविष्यवाणी

खुद को लिविंग नोस्ट्रादमस कहने वाले 39 वर्षीय ब्राजील के पैरालॉजिस्ट अथोस सालोम ने एक बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि साल 2026 के लिए की गई उनकी दो बड़ी भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं. सालोम ने बताया कि उनकी पहली सफल भविष्यवाणी मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव था. इसमें विशेष रूप से ईरान और इजरायल के बीच परमाणु विकास को लेकर बढ़ा विवाद शामिल है. दूसरी भविष्यवाणी फुटबॉल विश्व कप 2026 को लेकर थी. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने स्पेन के विजेता बनने की भविष्यवाणी की थी. उनके अनुसार स्पेन आग के रंगों वाली जर्सी पहनकर चैंपियन बना है.

विज्ञापन

तीसरे वैश्विक संकट की बड़ी चेतावनी

दो दावों के सच होने के बाद सालोम ने अब तीसरी और बेहद खतरनाक घटना की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि आर्कटिक क्षेत्र में रूस और नाटो के बीच बहुत बड़ा टकराव हो सकता है. पिघलती हुई बर्फ के कारण नए ऊर्जा संसाधन और व्यापारिक समुद्री मार्ग खुल रहे हैं. इससे यह शांत इलाका एक बड़े युद्ध का मैदान बन सकता है. सालोम का दावा है कि रूस आर्कटिक के रणनीतिक इलाकों में मिसाइल सिस्टम तैनात कर रहा है. इसके अलावा उन्होंने अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में भी बढ़ते उग्रवाद और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण बड़े संघर्ष की आशंका जताई है.

विज्ञापन

कैसे करते हैं अपनी भविष्यवाणियां?

सालोम ने बताया कि उनकी भविष्यवाणियां कबाल्लाह के अध्ययन और पुराने पैटर्न के विश्लेषण पर आधारित होती हैं. वे ऐतिहासिक चक्रों और दुनिया में हो रही घटनाओं का गहराई से अध्ययन करते हैं. हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि कोई भी तरीका शत-प्रतिशत सटीक नहीं होता है. भविष्यवाणियां केवल संभावनाओं का आकलन होती हैं, कोई निश्चित सच्चाई नहीं. सालोम के अनुसार वे अपनी हर सही भविष्यवाणी को किसी ट्रॉफी की तरह देखने के बजाय एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में लेते हैं. दुनिया भर में अब उनकी नई चेतावनियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ