IND vs SL: श्रीलंका में पहले दिन टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने किया निराश, दूसरे दिन करना होगा पलटवार

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2024 से ही टेस्ट क्रिकेट में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. बड़ी टीमों के खिलाफ प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिला है. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ टीम को कमबैक करना होगा. फिलहाल ऐसा होना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है.

Indian Cricket Team

IND vs SL: टीम इंडिया 15 अगस्त से शुरू होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका 11 के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है. जहां पर टीम इंडिया ने बहुत ज्यादा निराश किया है. भारतीय टीम के गेंदबाजों ने पहले निराशाजनक प्रदर्शन किया है. वहीं जब उन्होंने अच्छा किया, तो फील्डिंग में भी कमी देखने को मिली है. जिसके कारण ही श्रीलंका की ए टीम ने भी भारत की पोल खोल दी है. ऐसे में अब भारतीय टीम को मैच के दूसरे दिन पलटवार करना होगा. 

विज्ञापन

टीम इंडिया के इन 5 स्टार खिलाड़ियों ने किया निराश 

अभ्यास मैच में श्रीलंका 11 की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने खराब गेंदबाजी करके इसे सही साबित कराया. इन दोनों गेंदबाजों ने शुरुआत में निराश किया. उसके बाद स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन का भी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. जिसके कारण ही श्रीलंका की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट गंवाकर 363 रन बना लिए हैं. बात फील्डिंग की करें तो कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने आसान कैच छोड़ दिए. जिसके कारण भी टीम इंडिया ने मैच में वापसी करने का मौका गंवा दिया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ