Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

MS Dhoni खेलेंगे आखिरी IPL? पूर्व क्रिकेटर के बयान ने मचाई सनसनी!

MS Dhoni IPL Future: एमएस धोनी अब साल में सिर्फ कुछ मैच खेलते हुए नजर आते हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद वो सिर्फ IPL में खेल रहे हैं. हर साल लगता है कि ये उनका आखिरी सीजन होगा. IPL 2026 में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. अब पूर्व क्रिकेटर ने धोनी के फ्यूचर को लेकर बहुत बड़ा बयान दे दिया है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 14, 2026 15:20
MS Dhoni IPL Future
धोनी का होगा आखिरी सीजन?

MS Dhoni IPL Future: IPL 2026 की शुरुआत में अब दो हफ्ते का समय बचा हुआ है. साल का यह वह समय होता है, जब फैंस के चहेते क्रिकेटर एमएस धोनी खेलते हुए नजर आते हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एमएस धोनी साल में सिर्फ IPL खेलते हैं. IPL 2026 में धोनी को दोबारा खेलते हुए देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं. हर साल फैंस को यही चिंता रहती है कि कहीं ये धोनी का आखिरी IPL न हो. 2026 में भी ऐसा ही महसूस हो रहा है. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने धोनी के फ्यूचर पर बड़ा बयान दिया है.

क्या एमएस धोनी आखिरी बार खेलेंगे IPL?

जियोहॉटस्टार के एक शो में इरफान पठान ने एमएस धोनी के फ्यूचर पर बात की. उन्हें लगता है कि यह शायद धोनी का बतौर खिलाड़ी आखिरी साल होगा. उन्होंने कहा, ‘CSK की टीम एमएस धोनी के बिना अधूरी है. शायद हम उन्हें आखिरी बार पीली जर्सी में देखेंगे. CSK और IPL के बारे में उनके बिना सोचना बेहद मुश्किल है. जैसे ही IPL करीब आता है, तो दोबारा महेंद्र सिंह धोनी खेलते हुए दिखते हैं. इस बार वो पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं और फिट भी हैं.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 का पहला मैच नहीं खेलेंगे RCB के ये 5 खिलाड़ी! SRH के खिलाफ बैठ सकते हैं बाहर

युवाओं की मदद करेंगे एमएस धोनी!

इरफान पठान का मानना है कि एमएस धोनी IPL 2026 के दौरान CSK के लिए नए लीडर तैयार करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा, ‘इस सीजन धोनी सभी को साथ लाने में एक अहम किरदार निभाएंगे. मुझे नहीं पता कि वो इस बार कितने मैच खेलेंगे लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी टीम के लिए काफी मददगार होगी. संजू सैमसन को फायदा होगा, क्योंकि वो भी लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा होंगे.’

---विज्ञापन---

पठान ने आगे कहा, ‘ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान होंगे लेकिन एक ग्रुप के तौर पर दो-तीन लोगों को भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा. एमएस धोनी इस मामले में मदद करेंगे. उनकी फिटनेस और बल्लेबाजी क्रम अभी भी सवालों में रहेगा. CSK मैनेजमेंट एक-एक करके कदम उठाएगी और उन्हें छठी IPL ट्रॉफी के साथ बढ़िया फेयरवेल देना चाहेगी.’

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले KKR ने किया बड़ा बदलाव, नए अवतार में मचाएंगे तहलका!

First published on: Mar 14, 2026 03:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.