IPL 2026 का पहला मैच नहीं खेलेंगे RCB के ये 5 खिलाड़ी! SRH के खिलाफ बैठ सकते हैं बाहर

RCB Players Who Might Miss First Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में RCB का पहला मैच SRH से होने वाला है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पर सभी की नजर है. आइए जानते हैं कि कौन से प्लेयर शायद यह मैच नहीं खेलेंगे.

Jitesh Sharma Josh Hazlewood
1 / 6

RCB Players Who Might Miss First Match: IPL 2026 की शुरुआत में दो हफ्ते हैं और फैंस अभी से बेहद उत्साहित हैं. टूर्नामेंट का पहला मैच RCB और SRH के बीच होने वाला है. 28 मार्च 2026 को बेंगलुरु में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. RCB का स्क्वाड काफी मजबूत है और इसी वजह से उनकी शुरुआती प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो शायद SRH के खिलाफ RCB की शुरुआती प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे.

विज्ञापन

वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर2 / 6

वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रूपये में RCB ने अपने साथ जोड़ा है. अय्यर की हालिया फॉर्म उतनी खास नहीं रही है, वहीं देवदत्त पडिक्कल लगातार रन बना रहे हैं. दोनों ही नंबर 3 के बल्लेबाज हैं. फॉर्म को देखते हुए अय्यर के पहले पडिक्कल को मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

जैकब बैथेल

जैकब बैथेल3 / 6

जैकब बैथेल मौजूदा समय में बेहतरीन फॉर्म में हैं, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिलेगा. RCB के बल्लेबाजी क्रम में फिल साल्ट, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड के रूप में तीन विदेशी खिलाड़ी होंगे. ऐसे में जैकब को शुरुआत में शायद मौका नहीं मिलेगा.

जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड4 / 6

जोश हेजलवुड RCB के टॉप गेंदबाज हैं लेकिन अभी चोटिल होने के कारण एक्शन से दूर हैं. उनकी फिटनेस पर अभी कोई सकारात्मक अपडेट नहीं है. हेजलवुड अगर फिट नहीं हुए, तो शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं. जोश इसी कारण SRH के खिलाफ पहले मैच से बाहर रह सकते हैं. उनकी जगह जैकब डफी को मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

जितेश शर्मा

जितेश शर्मा5 / 6

जितेश शर्मा RCB के अहम खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय में उनकी फॉर्म बेहद निराशाजनक रही है. अगर पिछले 5 मैचों पर नजर डालें, तो जितेश चार बार दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं. ऐसे में शायद उन्हें शुरुआती प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिले. फिल साल्ट विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

यश दयाल

यश दयाल6 / 6

यश दयाल पर कुछ गंभीर आरोप हैं और अभी केस चल रहे हैं. इसी वजह से वो क्रिकेट से पूरी तरह दूर हैं. यश के RCB के लिए खेलने पर सस्पेंस है. अभी उन्हें अनुमति मिलना बेहद मुश्किल है. ऐसे में RCB के पहले मैच में वो शायद ही खेलते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन