IPL 2026 से पहले KKR ने किया बड़ा बदलाव, नए अवतार में मचाएंगे तहलका!
KKR New Jersey: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की नई जर्सी सामने आई है. आइए उनके नए लुक पर एक नजर डालते हैं.

KKR New Jersey: IPL 2026 की शुरुआत से मात्र दो हफ्ते पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने नई जर्सी दिखा दी है. 28 मार्च 2026 से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में KKR अपने पुराने अवतार में उतरने वाली है. पिछले कुछ सालों के मुकाबले उनकी जर्सी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. नई जर्सी फैंस की पुरानी यादें ताजा कर देगी. KKR ने एक मजेदार वीडियो पोस्ट करते हुए फैंस के साथ IPL 2026 के लिए अपनी जर्सी का लुक साझा किया.
KKR की नई जर्सी आई सामने
2 / 6कोलकाता नाइट राइडर्स सालों पहले पर्पल जर्सी और गोल्डन स्ट्राइप्स का उपयोग करती थी. कुछ उसी तरह का लुक KKR ने इस बार भी लाने की कोशिश की है. सोशल मीडिया पर उन्होंने वीडियो डालते हुए फैंस को इस बारे में जानकारी दी.
KKR की जर्सी में क्या है डिटेलिंग?
3 / 6कोलकाता नाइट राइडर्स की जर्सी में गोल्ड स्ट्राइप्स का दोबारा उपयोग हो रहा है. इसके साथ ही टी-शर्ट के पैटर्न में थोड़ा चेंज आया है. पर्पल रंग के दो अलग-अलग ब्लॉक देखने को मिल रहे हैं. इसके अलावा KKR के लोगो पर तीन स्टार बने हुए हैं, जो उनकी तीन ट्रॉफी जीत को दिखाते हैं.
वरुण चक्रवर्ती का लुक वायरल
4 / 6KKR के स्टार स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का नई जर्सी में लुक खूब वायरल हो रहा है. उनपर यह जर्सी काफी ज्यादा जच रही है. अगर पिछले साल के मुकाबले देखा जाए, तो जर्सी का रंग लगभग वैसा ही है, बस डिजाइन में पुराना लुक देने की कोशिश की गई है.
KKR के खिलाड़ी भी नई जर्सी में नजर आए
5 / 6कोलकाता नाइट राइडर्स के कई खिलाड़ी भी नए लुक में नजर आए. ट्रेलर में मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, उमरान मलिक, अनुकूल रॉय, राहुल त्रिपाठी और वैभव अरोड़ा समेत लोकप्रिय खिलाड़ी नई जर्सी में दिखाई दिए.
KKR का पहला मैच किससे है?
6 / 6कोलकाता नाइट राइडर्स का IPL 2026 में पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला है. 29 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. मुंबई इंडियंस सालों से अपना पहला मैच नहीं जीत पाई है और KKR उन्हें हराकर यह सिलसिला जारी रखना चाहेगी.