RCB vs CSK Highlights: होम ग्राउंड में डेफेंफिंग चैंपियन ने दिखाया दम, चेन्नई हुई चारों खाने चित

RCB vs CSK: मौजूदा चैंपियन ने अपने घरेलू मैदान में 5 बार की विनर की एक न चलने दी. इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में ये चेन्नई सुपरकिंग्स की लगातार तीसरी हार है, वहीं आरसीबी ने बैक टू बैक मुकाबले जीतकर का अपना दम दिखा दिया है.

RCB vs CSK

RCB vs CSK

RCB vs CSK: आरसीबी ने ने बेंगलुरु के ऐतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीएसके को 43 रन से मात देकर अपना दबदबा कायम किया. वहीं येलो आर्मी की लगातार तीसरी हार ने उनके फैंस को एक बार फिर निराश किया. इस जीत के साथ रजत पाटीदार की सेना प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन पर पहुंच गई है.

विज्ञापन

आरसीबी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर मेजबान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया, ये फैसला उनके लिए गलत साबित हुआ. आरसीबी के बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में महज 3 विकेट खोकर 250 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए. फिल सॉल्ट (46), विराट कोहली (28), देवदत्त पडिक्ल (50) रजत पाटीदार (48) और टिम डेविड (70) ने मिलकर येलो आर्मी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटर्न और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाई चेन्नई

चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (7), आयुष म्हात्रे (1) और संजू सैमसन (9) सस्ते में पवेलियन लौट गए. हालांकि इसके बाद सरफराज खान ने 200 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए, लेकिन अपनी ही गलती से स्टंप आउट हो गए. फिर शिवम दुबे (18), प्रशांत वीर (43), जेमी ओवर्टन (37) और अंशुल कंबोज (19) ने काफी मेहनत की लेकिन टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में नाकाम रहे. पूरी ‘येलो आर्मी’ 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. मैच के बाद टिम डेविड को धमाकेदार पारी के लिए ईनाम के तौर पर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया.

आरसीबी की प्लेइंग 11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी.

विज्ञापन

सीएसके की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.

LIVE UPDATES

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: आरसीबी की जीत

आरसीबी टीम ने चेन्नई के खिलाफ मुकाबला 43 रन से जीत लिया है.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: चेन्नई का 8वां विकेट गिरा

जेमी ओवरटर्न 37 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए हैं.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: चेन्नई का 7वां विकेट गिरा

प्रशांत वीर 43 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 10 ओवर के बाद चेन्नई-109/6

चेन्नई सुपरकिंग्स ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं. जेमी ओवर्टन 1 और प्रशांत वीर 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: चेन्नई का छठा विकेट गिरा

शिवम दुबे 18 रन बनाकर आउट

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: चेन्नई का 5वां विकेट गिरा

कार्तिक शर्मा 6 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या की गेंद का शिकार हो गए हैं.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: चेन्नई का चौथा विकेट गिरा

सरफराज खान 50 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या का शिकार हुए

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 6 ओवर के बाद चेन्नई-77/3

चेन्नई सुपरकिंग्स ने पावरप्ले में 3 विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं. सरफराज खान 50 और कार्तिक शर्मा 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: सरफराज की फिफ्टी

सरफराद खान ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 4 ओवर के बाद चेन्नई-41/3

चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4 ओवर में 3 विकेट खोकर 41 रन बना लिए हैं. सरफराज खान 22 और कार्तिक शर्मा 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा

संजू सैमसन को जैकब डफी ने 9 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 2 ओवर के बाद चेन्नई-19/2

चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 ओवर में 2 विकेट खोकर 19 रन बना लिए हैं. सरफराज खान 8 और संजू सैमसन 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: भुवनेश्वर के 200 आईपीएल विकेट

आयुष म्हात्रे का विकेट लेते ही भुवनेश्वर कुमार के आईपीएल में 200 विकेट पूरे हो गए.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा

चेन्नई को दूसरा झटका आयुष म्हात्रे के तौर पर लगा है, जब भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: चेन्नई का पहला विकेट गिरा

ऋतुराज गायकवाड को जैकब डफी ने 7 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 20 ओवर में बेंगलुरु-250/3

टिम डेविड के 70 और रजत पाटीदार के 48 रन ने बैंगलोर टीम का स्कोर 20 ओवर में 250/3 तक पहुंचा दिया. अब चेन्नई को जीत के लिए 251 रन बनाने होंगे.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 16 ओवर बाद बेंगलुरु-172/3

आरसीबी ने 16 ओवर में 3 विकेट खोकर172 रन बना लिए हैं. रजत पाटीदार 40 और टिम डेविड 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: बेंगलुरु को तीसरा झटका

देवदत्त पडिक्कल 50 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 14 ओवर बाद बेंगलुरु-151/2

आरसीबी ने 14 ओवर में 2 विकेट खोकर151 रन बना लिए हैं. रजत पाटीदार 23 और देवदत्त पडिक्कल 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: बेंगलुरु को दूसरा विकेट गिरा

शिवम दुबे ने फिल सॉल्ट को 46 रन के निजी स्कोर पर नूर अहमद के हाथों कैच आउट करा दिया.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 10 ओवर बाद बेंगलुरु-91/1

आरसीबी ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं. फिल सॉल्ट 45 और देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 8 ओवर बाद बेंगलुरु-76/1

आरसीबी ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं. फिल सॉल्ट 41 और देवदत्त पडिक्कल 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 6 ओवर बाद बेंगलुरु-51/1

आरसीबी ने पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं. फिल सॉल्ट 20 और देवदत्त पडिक्कल 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: बेंगलुरु को पहला झटका

विराट कोहली 18 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए. अंशुल कंबोज की गेंद पर वो एक ऊंचा शॉट खेल गए, जिसे शिवम दुबे ने लपक लिया.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 4 ओवर बाद बेंगलुरु-33/0

आरसीबी ने 4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 11 रन बना लिए हैं. ओपनर फिल सॉल्ट 8 और विराट कोहली 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 2 ओवर बाद बेंगलुरु-11/0

आरसीबी ने 2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 11 रन बना लिए हैं. ओपनर फिल सॉल्ट 5 और विराट कोहली 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: आरसीबी की पारी शुरू

बेंगलुरु टीम की तरफ से फिल सॉल्ट और विराट कोहली ओपनिंग कर रहे हैं.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: सीएसके की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: आरसीबी की प्लेइंग 11

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: टॉस के बाद पाटीदार ने क्या कहा?

टॉस हारने के बाद आरसीबी कैप्टन रजत पाटीदार ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन पिच काफी सख्त लग रही है, इसलिए हम बल्लेबाज़ी करके भी खुश हैं. ये एक फ्रेश विकेट है. पिछले मैच में लड़कों ने बहुत अच्छा खेला था और हम यहां भी उसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहते हैं. पिछले मैच में जिस तरह से सभी ने खेला, वो जबरदस्त था; हर किसी को अपने रोल के बारे में पूरी क्लेरिटी थी और उनका कॉन्फिडेंस भी काफी बढ़ा हुआ है. हम उसी टीम के साथ मैदान में उतर रहे हैं.'

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: टॉस जीतने के बाद गायकवाड़ ने क्या कहा?

ऋतुराज ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे. ज़ाहिर है, यह एक हाई-स्कोरिंग मैदान है. पिच अच्छी लग रही है, यहां काफी रन बनने की उम्मीद है. हम उन्हें जितना हो सके, उतने कम रनों पर रोकने की कोशिश करेंगे. एमएस धोनी धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं; कभी-कभी इसमें थोड़ा वक्त लगता है. अगर वो खेलने के लिए तैयार होंगे, तो जल्द ही वापसी करेंगे. पहला मैच निराशाजनक रहा था, लेकिन दूसरे मैच में हमारी बल्लेबाज़ी काफी बेहतर थी. सभी खिलाड़ी कॉन्फिडेंस से भरे हुए हैं. हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है.'

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: चेन्नई ने जीता टॉस

चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर, बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: प्लेइंग 11 में शामिल होंगे धोनी?

इसकी संभावना बहुत कम है. चेन्नई सुपरकिंग्स पहले ही एक बयान जारी कर चुकी है कि धोनी सीज़न के कम से कम शुरुआती दो हफ्तों के लिए अवेलेबल नहीं रहेंगे. उम्मीद है कि वो इस मैच में भी मैदान में नजर नहीं आएंगे.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: डेवाल्ड ब्रेविस खेलेंगे आज का मैच?

डेवाल्ड ब्रेविस चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शुरुआती 2 मैच नहीं खेल पाए थे, क्योंकि उन्हें साइड स्ट्रेन की समस्या थी. CSK ने इस मैच के लिए भी उनकी मैच फिटनेस के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है. चेन्नई उम्मीद करेगी कि वो जल्द ही रिकवर कर लें, खासकर ये देखते हुए कि इस सीजन में अब तक टीम का मिडिल ऑर्डर कितना कमजोर रहा है.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं?

दोनों टीमों की टक्कर का इतिहास निकाला जाए, तो सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नम है, उन्होंने 37.41 की औसत से 1160 रन बनाए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 127.61 है, और उनका हाईएस्ट स्कोर 90 नॉट आउट है.

RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?

आपस की राइवलरी में रवींद्र जडेजा ने 22 पारियों में 18 विकेट लिए हैं. इस लिस्ट में टॉप तीन गेंदबाजों में से कोई भी अब इन दोनों टीमों में से किसी के लिए नहीं खेलता: जडेजा, ड्वेन ब्रावो (17) और एल्बी मोर्कल (16).

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ