कप्तान हैरी ब्रूक के धमाकेदार शतक की वजह से इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. वहीं पाकिस्तान पर अब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
ENG vs PAK, Super 8s T20 World Cup Up 2026 Highlights: सुपर 8 में इंग्लैंड की टीम ने अपना पहला मुकाबला जीत कर आज पाकिस्तान के खिलाफ उतरी थी. पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद उनकी टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 164 रन बनाए. जवाब में इंग्लिश टीम ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर 2 विकेट से मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में एंट्री मार ली है.
पाकिस्तान ने बल्लेबाजों ने किया निराश
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सैम अयूब और सलमान अली आगा फेल हो गए. हालांकि दूसरे सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली. जिसमें 7 चौके और 2 छक्के जड़े. बाबर आजम ने 24 गेंदों पर सिर्फ 25 रन बनाए. फखर जमान ने भी 25 रन 16 गेंदों में जोड़े. वहीं शादाब खान ने भी अंत में 23 रन बनाए. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 164 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन ने 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन को 2-2 विकेट मिले. वहीं आदिल रशीद ने भी 1 बल्लेबाज को पवेलियन भेजा.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय! रिंकू सिंह की जगह अब इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका
इंग्लैंड की सेमीफाइनल में जगह हुई पक्की
165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. जोस बटलर, फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल और टॉम बैंटन बुरी तरह से फेल हो गए. कप्तान हैरी ब्रूक ने हालांकि जिम्मेदारी संभाली और 51 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली. जिसमें 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. सैम कुरेन ने 16 रन तो वहीं विल जैक्स ने 28 रन बनाकर अपने कप्तान का साथ निभाया. जिसके कारण ही आखिरी ओवर में इंग्लिश टीम 2 विकेट से मैच जीत सकी और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने 4 विकेट अपने नाम किए, तो वहीं मोहम्मद नवाज और उस्मान तारिक ने 2-2 विकेट झटके, लेकिन वो टीम के काम नहीं आ सके.
ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, हैरी ब्रूक की शतकीय पारी के दम पर कटाया सेमीफाइनल का टिकट
मोहम्मद नवाज ने 19 ओवर में 2 विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया है. विल जैक्स और जेमी ओवरटन दोनों ही पवेलियन लौट गए. अब आखिरी ओवर में 6 गेंदों में 3 रन चाहिए और इंग्लैंड के 2 विकेट ही बचे हैं.
इंग्लिश टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने सिर्फ 50 गेंदों में ही शतक जड़कर अपनी टीम को मैच में बहुत आगे कर दिया. हालांकि अगली ही गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया, लेकिन वो 51 गेंद पर 100 रन बनाकर आउट हुए.
इंग्लैंड की आधी टीम 12वें ओवर में ही पवेलियन लौट गई है. सैम कुरेन 16 रन बनाकर उस्मान तारिक का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम को अब कमबैक करने का मौका दिख रहा है.
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया है. जिसके कारण ही मैच में अभी भी इंग्लैंड की टीम बनी हुई है. वहीं पाकिस्तान अब दबाव में आ रहा है.
इंग्लैंड की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवा रही है. फॉर्म में चल रहे टॉम बैंटन 2 रन बनाकर ही उस्मान तारिक का शिकार बन गए. जिसके कारण ही कप्तान हैरी ब्रूक पर दबाव बढ़ गया है.
इंग्लैंड की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. पावरप्ले में ही टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया है. जैकब बेथेल 8 रन बनाकर शाहीन शाह अफरीदी का शिकार बने हैं. अफरीदी को पावरप्ले में तीसरा विकेट मिला है.
इंग्लिश टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही है. विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर एक बार फिर से फेल हो गए हैं. बटलर सिर्फ 2 रन बनाकर शाहीन शाह अफरीदी का शिकार बने हैं.
इंग्लिश टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. पारी की पहली गेंद पर ही फिल सॉल्ट आउट हो गए हैं. शाहीन शाह अफरीदी ने अपनी टीम का खाता खोल दिया है. जिसके कारण इंग्लिश टीम दबाव में आ गई है.
पाकिस्तान की टीम ने आखिरी के ओवरों में बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए. जिसके कारण ही उनकी टीम 20 ओवरों में 164 रन ही बना सकी. साहिबजादा फरहान को दूसरे छोर से साथ नहीं मिला. वहीं इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन ने 3 विकेट अपने नाम किए
पाकिस्तान की टीम को लियाम डॉसन के ओवर में बैक टू बैक झटका लगा है. उस्मान खान ने 8 रन बनाए तो वहीं मोहम्मद नवाज अपना खाता भी नहीं खोल सके. इंग्लिश टीम ने इसी के साथ कमबैक कर लिया है.
पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. फखर जमान 25 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार बने हैं. हालांकि पाकिस्तान की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है.
पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है. अर्धशतक बनाने के बाद सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान 63 रन बनाकर जेमी ओवरटन का शिकार बने हैं. अब इंग्लिश टीम पाकिस्तान पर दबाव बनाने का प्रयास करेगी.
पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी करके 37 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है. जिसके कारण ही अब पाकिस्तान की टीम भी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है.
पाकिस्तान की टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम 24 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जिसके कारण ही अब पाकिस्तान की टीम मुश्किल में नजर आ रही है.
पाकिस्तान की टीम ने जल्दी-जल्दी 2 विकेट गंवाकर अब पावरप्ले में कमबैक कर लिया है. बाबर आजम और साहिबजादा फरहान दोनों ही लय में नजर आ रहे हैं.
पाकिस्तान की टीम ने पावरप्ले में ही दूसरा विकेट गंवा दिया है. कप्तान सलमान अली आगा को 5 रनों के स्कोर पर लियाम डॉसन ने पवेलियन भेज दिया है. जिसके कारण ही उनकी टीम दबाव में नजर आ रही है.
पाकिस्तान की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. तीसरे ओवर में सैम अयूब सिर्फ 7 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने हैं. सैम अयूब इस टूर्नामेंट में लगातार बल्ले के साथ फेल हो रहे हैं.
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.
पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने प्लेइंग 11 में भी बड़ा बदलाव किया है. वहीं इंग्लिश टीम बिना बदलाव के उतरी है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव किए थे, लेकिन बारिश के कारण वो मुकाबला नहीं हो सका. ऐसे में इस मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में फिलहाल कोई बदलाव होने की संभावना नहीं नजर आ रही है.
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का बल्ला अब तक इस टूर्नामेंट में नहीं चला है. ऐसे में वो इंग्लैंड के खिलाफ इस करो या मरो मुकाबले में अपने बल्ले का जादू दिखाना चाहेंगे. जिससे पाकिस्तान की टीम मुकाबला जीत सके.
लीग स्टेज में औसत प्रदर्शन करने के बाद इंग्लैंड की टीम ने सुपर 8 के पहले मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही श्रीलंका की टीम को उन्होंने हरा दिया. अब इंग्लैंड की टीम अगर आज पाकिस्तान को हरा देती है, तो वो सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेंगे.
सुपर 8 में पाकिस्तान का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ था. ये मैच बारिश के कारण धुल गया था. ऐसे में पाकिस्तान अगर इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला हार जाती है, तो उनके लिए सेमीफाइनल का रास्ता और आसान हो जाएगा.










