Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

सड़क पर ‘रॉकेट’ की रफ्तार से कार चला रहा था यह धाकड़ क्रिकेटर, कोर्ट ने काटा 1.35 लाख का चालान!

Ben Duckett fined for Speeding: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी बेन डकेट पर कोर्ट ने भारी जुर्माना लगाया है. अगस्त 2025 में डकेट ओवर-स्पीडिंग करते हुए पकड़े गए थे. इसी वजह से अब उनके खिलाफ कोर्ट का सख्त एक्शन देखने को मिला है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Apr 1, 2026 09:53
Ben Duckett fined for Speeding
बेन डकेट पर लगा जुर्माना

Ben Duckett fined for Speeding: इंग्लैंड टीम के स्टार बल्लेबाज बेन डकेट अब विवादों में आ गए हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने IPL 2026 से नाम वापस ले लिया था, जिस वजह से उन पर इस टूर्नामेंट से 2 साल के बैन लगा है. अब इंग्लैंड में ओवर-स्पीडिंग के कारण बेन डकेट पर भारी जुर्माना लगा है. इंग्लैंड में एक मैच खेलकर घर लौट रहे बेन डकेट ने निर्धारित स्पीड से तेज कार चलाने का जुर्म किया. इसी वजह से कोर्ट ने उनपर काफी भारी चालान लगाया. यह पहला मौका नहीं है, जब डकेट इस तरह की चीजों के लिए चर्चा का विषय बने हैं.

बेन डकेट पर लगा भारी जुर्माना

मामला द हंड्रेड 2025 टूर्नामेंट का है, जब बेन डकेट बिर्मिंघम फीनिक्स की ओर से खेल रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफोर्ड में बेन डकेट ने 93 माइल प्रति घंटे (लगभग 150 किलोमीटर प्रति घंटे) की स्पीड से A50 मोटरवे पर कार चलाई. इस रास्ते पर अधिकतम स्पीड 70 माइल प्रति घंटे है.

---विज्ञापन---

डकेट निर्धारित स्पीड से बहुत तेज चला रहे थे. इसी वजह से अब उन पर 700 पाउंड (86 हजार रुपये) का फाइन लगा है. उनके ड्राइविंग लाइसेंस में चार पेनल्टी पॉइंट्स भी जुड़ गए हैं. उन पर 120 पाउंड की लागत और 280 पाउंड का पीड़ित अधिभार भी लगा है. कुल मिलाकर कोर्ट ने उन्हें 1100 पाउंड्स (1.35 लाख रुपये) देने का ऑर्डर दिया है.

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान की फिर दुनिया के सामने ‘कटी नाक’, अजीबोगरीब कारण से रद्द करना पड़ा PSL का मैच

---विज्ञापन---

डकेट ने IPL 2026 खेलने से किया इनकार

बेन डकेट को IPL 2026 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. पहली बार डकेट IPL का हिस्सा बनने वाले थे लेकिन सीजन शुरू होने से कुछ दिनों पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया. उन्होंने DC फैंस से माफी मांगी और कहा कि वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट पर फोकस करने के लिए IPL से नाम वापस ले रहे हैं. इसी वजह से उन पर अब दो साल का बैन लग गया है. इसके पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक को भी IPL से नाम वापस लेने के कारण बैन किया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, अब डकेट भी लगभग दो साल के लिए इंडियन प्रीमियर लीग से बैन हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: कप्तान शुभमन गिल ने किसे बताया हार का जिम्मेदार? गुजरात टाइटंस की शिकस्त पर बोले- अगर विकेट नहीं गंवाते तो…

First published on: Apr 01, 2026 08:53 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.