PSL 2026: अपनी ही टीम के खिलाड़ी से भिड़े डेविड वॉर्नर, दुनियाभर में फिर बेइज्जत हुई पाकिस्तान सुपर लीग

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स और रावलपिंडीज के बीच मैच खेला गया. इस मैच में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर और खिलाड़ी मोइन अली के बीच तीखी बहस होती देखी गई. वॉर्नर इस दौरान काफी गुस्से में नजर आए. टीम के मैनेजमेंट के शामिल एक खिलाड़ी ने दोनों के बीच बीच बचाव किया.

jacket (8)

PSL 2026: आईपीएल की तरह ही पाकिस्तान में पीएसएल का आयोजन किया जा रहा है. हर दिन पाकिस्तान की इस क्रिकेट लीग से एक ऐसा मामला निकल कर सामने आता है, जिससे दुनियाभर में पीसीबी की फजीहत होती नजर आती है. गुरुवार 02 अप्रैल को कराची किंग्स और रावलपिंडीज के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच के बाद कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर और खिलाड़ी मोइन अली के बीच तीखी बहस देखने को मिली. मैच के बाद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और एक बार फिर से पाकिस्तान सुपर लीग की धज्जियां उड़ रही हैं. 

विज्ञापन

वॉर्नर और मोइन में हुई तीखी नोकझोंक

कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर मैच खत्म होने के बाद ऑलराउंडर मोइन अली के साथ तीखी नोकझोंक करते हुए नजर आए. वायरल हो रही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच बात करते हुए माहौल काफी गर्म नजर आया. कराची की टीम के रणनीति प्रमुख और टीम निदेशक हैदर अजहर ने इस दौरान बीच बचाव किया और वॉर्नर को वहां से अलग कर दिया. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस किस चीज को लेकर हो रही थी ये साफ नहीं हो पाया है लेकिन अपनी ही टीम के खिलाड़ी के साथ इस भिड़ना काफी चौंकाने वाला है.

विज्ञापन

कराची किंग्स ने जीता लगातार तीसरा मुकाबला

डेविड वॉर्नर की कप्तानी में कराची किंग्स का शानदार प्रदर्शन इस सीजन टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम ने पिंडीज को हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की. इस मैच में कराची किंग्स की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. पिंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 197 रनों का स्कोर खड़ा किया. इस टारगेट को हासिल करने में कराची को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई. टीम ने 4 गेंद रहते ही मैच 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. आजम खान ने इस मैच में 34 गेंदों में 74 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ