बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ‘अक्ल’ आई ठिकाने! बड़ा यू टर्न लेकर BCCI को लिखा लेटर, जानें पूरा मामला

Bangladesh Cricket board U turn: टी20 विश्व कप में बांग्लादेश ने बगावती तेवर अपनाते हुए भारत में आकर मैच खेलने से साफ इनकार कर दिया था. ऐसे में आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर करने का फैसला किया. इस मामले में बीसीसीआई और बीसीबी के रिश्तों में काफी खटास आई थी. ऐसे में अब बीसीबी ने झुकने का फैसला किया है. पढ़िए पूरी खबर

jacket (10)

Bangladesh Cricket board U turn: टीम इंडिया ने हाल ही में टी 20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. इस बार टूर्नामेंट में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से साफ इनकार कर दिया था. इसके बाद आईसीसी की तरफ से एक्शन लिया गया और बांग्लादेश की टीम को पूरे टी20 विश्व कप से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. इस पूरे मामले के चलते बीसीसीआई के साथ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के रिश्ते काफी खराब हुए थे. दैनिक जागरण के रिपोर्ट के अनुसार अब बीसीबी की तरफ बड़ा यू टर्न लिया गया है. इसके लिए बांग्लादेश ने बीसीसीआई को एक लेटर लिखा है.

विज्ञापन

BCCI के साथ रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी 20 विश्व कप खेलने से साफ इनकार कर दिया था. बांग्लादेश की तरफ से लगातार मांग की जा रही थी कि उनके सभी मुकाबले श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाएं लेकिन आईसीसी की तरफ से उनकी इस मांग को ठुकरा दिया गया. दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक बीसीसीआई के साथ इस मामले में अब बीसीबी सुधार चाहता है. इसके लिए बांग्लादेश की तरफ से बीसीसीआई को एक पत्र लिखा गया है, जिसमें पुराने मजबूत संबंधों का जिक्र किया गया है. इसके साथ बीसीबी ये भी चाहता है कि भारत क्रिकेट सीरीज खेलने के लिए उनके देश का दौरा करे. 

विज्ञापन

सरकार की अनुमति के बिना कुछ नहीं होगा

इस पूरे मामले को लेकर बीसीसीआई की नजरें भी भारत सरकार के ऊपर टिकी हुई हैं. दैनिक जागरण के साथ बातचीत में बीसीसीआई के पदाधिकारी ने बताया कि हमें पत्र मिला जरूर है लेकिन हम केंद्र सरकार के फैसले का इंतजार करेंगे. सरकारी की अनुमति के बिना कोई भी कदम नहीं उठाया जाएगा. 

बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पुराने रिश्तों पर नजर डालें तो काफी अच्छे नजर आते हैं. बीसीसीआई के चलते ही बांग्लादेश को टेस्ट नेशन बनाया गया था लेकिन पिछली सरकार के दौरान रिश्तों में काफी खटास देखी गई. अब चूंकि बांग्लादेश में नई सरकार आ चुकी है तो एक बार फिर से भारत के साथ रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश नजर आ रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ