IPL 2026: कप्तान शुभमन गिल ने किसे बताया हार का जिम्मेदार? गुजरात टाइटंस की शिकस्त पर बोले- अगर विकेट नहीं गंवाते तो...

Shubman Gill Statement: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से गुजरात टाइटंस को हरा दिया. हार के बाद GT के कप्तान शुभमन गिल का रिएक्शन सामने आया था. उन्होंने बताया कि हार का असली जिम्मेदार कौन है.

GT vs PBKS (4)
1 / 6

Shubman Gill Statement: IPL 2026 का चौथा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. न्यू चंडीगढ़ में हुए इस मैच में पंजाब किंग्स ने तीन विकेट रहते जीत दर्ज की. गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही लेकिन अंत में बल्लेबाज सही तरह से योगदान नहीं दे पाए, जिस वजह से वो बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और पंजाब किंग्स ने चेज करते हुए जीत दर्ज की. हार के बाद कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने गुजरात टाइटंस की हार का कारण बताया.

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस को मिली करारी हार

गुजरात टाइटंस को मिली करारी हार2 / 6

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 20 ओवरों में 162 रन बनाए. कोई भी बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया. जवाब में पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया और 3 विकेट से मैच अपने नाम किया.

विज्ञापन

हार का कौन जिम्मेदार?

हार का कौन जिम्मेदार?3 / 6

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हार का कारण बल्लेबाजी क्रम को बताया. उन्हें लगता है कि अच्छी शुरुआत के बावजूद उनकी टीम का लोअर ऑर्डर आखिरी 5 ओवर में बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. उन्होंने कहा, 'यह 210-220 का विकेट नजर आ रहा है. हमें लगा था कि इस पिच पर 175 रन अच्छा स्कोर होगा लेकिन हम लगातार विकेट गंवाते रहे और आखिरी 5 ओवर में उतना स्कोर नहीं बनाया. गेंद जब पुरानी हो गई, तो फिर ग्राउंड पर शॉट्स खेलना मुश्किल हो गया.'

बारिश का पंजाब किंग्स को मिला साथ!

बारिश का पंजाब किंग्स को मिला साथ!4 / 6

शुभमन गिल का मानना था कि दूसरी पारी में बारिश की वजह से पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाजी आसान हो गई. उन्होंने कहा, 'दूसरी पारी में बारिश जारी रही, जिससे गेंद गीली हो गई. इसने बल्लेबाजी के हालात सुधार दिए. दूसरी पारी में गेंद उतनी नहीं रुकी. हमने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन यह गेम हमारे पक्ष में नहीं गया.'

विज्ञापन

कूपर कोनोली ने छिनी GT से जीत

कूपर कोनोली ने छिनी GT से जीत5 / 6

163 रन के लक्ष्य को पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू कर रहे कूपर कोनोली ने आसान बना दिया. प्रियांश आर्या के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कूपर ने 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 44 गेंदों में नाबाद 72 रन ठोके. वो लगातार विकेट गिरने के बावजूद एक ओर से टिके रहे और टीम को जीत दिलाई.

GT का किससे होगा अगला मैच?

GT का किससे होगा अगला मैच?6 / 6

गुजरात टाइटंस का अगला मैच 4 अप्रैल 2026 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा. राजस्थान ने CSK को पिछले मैच में एकतरफा हार थमाई थी और उनके पास मोमेंटम है. देखना होगा कि गुजरात टाइटंस कैसे इन-फॉर्म राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वापसी करती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन