युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा को लेकर भी खुलकर बोले

Yuvraj Singh: टीम इंडिया के बड़े सुपरस्टार खिलाड़ी रहे युवराज सिंह ने हाल में ही कुछ स्टार खिलाड़ियों पर खुलकर बात की है. इस दौरान उन्होंने उस समय को भी याद किया है, जब पहली बार महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया की कप्तानी मिली थी. उस समय के बारे में युवराज सिंह ने बड़ा कमेंट किया है.

yuvraj singh on ms dhoni

yuvraj singh on ms dhoni

Yuvraj Singh: आईपीएल 2026 में पैट कमिंस शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी ने ईशान किशन को कप्तान बना दिया. इस फैसले से अभिषेक शर्मा के मेंटर युवराज सिंह बहुत ज्यादा खुश नहीं है. उन्होंने अपने समय को याद करते हुए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर बड़ा कमेंट किया है. उस समय युवराज सिंह को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा था और अंत में कप्तानी धोनी को मिली थी. जिसके बारें अब युवराज सिंह ने नई चर्चा शुरू कर दी है. 

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा को कप्तानी नहीं मिलने पर बोले युवराज सिंह  

स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बजाय ईशान किशन को कप्तानी मिलने पर युवराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए स्पोर्ट्स तक के पॉडकास्ट पर कहा, ‘यह निराशाजनक है. मैं ईशान किशन को पसंद करता हूं. मैंने भारतीय क्रिकेट में उनकी ग्रोथ और उनका कमबैक भी देखा है. अगर मैं आपको एक उदाहरण दूं, तो इसे एक खिलाड़ी के नजरिए से देखें. मान लीजिए कि अभिषेक शर्मा विश्व कप से पहले टीम में आए. अपने राज्य की टीम को जीत दिलाई, फाइनल में शतक बनाया, विश्व कप टीम में आए. अभिषेक ने रन बनाए और उन्हें फ्रेंचाइजी का कप्तान बना दिया गया.’

विज्ञापन

इस बारे में आगे बोलते हुए युवराज सिंह ने कहा, ‘दूसरी ओर ईशान किशन जो सात साल तक एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेले. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. फ्रेंचाइजी के लिए अपना दिल और जान लगा दिया और फिर राज्य के कप्तान भी रहे. उन्हें कप्तानी नहीं मिलती, बल्कि उपकप्तानी मिलती है. अब वह किस मानसिकता के साथ फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलेगा, थोड़ी निराशा के साथ.’  

ये भी पढ़ें: PSL 2026: अपनी ही टीम के खिलाड़ी से भिड़े डेविड वॉर्नर, दुनियाभर में फिर बेइज्जत हुई

विज्ञापन

धोनी को कप्तानी मिलने के समय को युवराज ने किया याद 

साल 2007 में युवराज सिंह अगले भारतीय कप्तान बनने की रेस में थे, लेकिन अचानक धोनी को जिम्मेदारी मिल गई. उस बारे में बात करते हुए युवराज सिंह ने कहा, ‘लेकिन अच्छी बात यह है कि उनके रिश्ते अच्छे हैं. उदाहरण के लिए जब मैं भारतीय टीम में था, हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग सीनियर खिलाड़ी थे और मैं उपकप्तान था. लेकिन अचानक महेंद्र सिंह धोनी आए और कप्तान बन गए. कारण चाहे जो भी हो फ्रेंचाइजी क्रिकेट से यह तय नहीं होता कि आप भारत की कप्तानी करेंगे या नहीं. लेकिन एक खिलाड़ी के नजरिए से यह निराशाजनक है. अगर किसी ने इतने सालों तक आपके लिए इतना कुछ किया हो, तो यह बात आपको निराश कर देती है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ