PSL 2026

PSL में मोईन अली से 'लड़ाई' पर डेविड वॉर्नर ने दिया बयान, बताई Viral Video की पूरी सच्चाई

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग में रावलपिंडीज बनाम कराची किंग्स मैच के बाद डेविड वॉर्नर और मोईन अली के बीच टकराव का एक वीडियो वायरल हो गया. इस वायरल वीडियो पर अब वॉर्नर ने सफाई दी है.

PSL 2026, David Warner: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 10वें मैच में कराची किंग्स ने रावलपींडीज के खिलाफ 5 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. वहीं, मैच के बाद मैदान पर थोड़ा ड्रामा भी देखने को मिला. मैच खत्म होने के बाद कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर और मोईन अली के बीच एक अजीब सा मोमेंट कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा सकता है कि हैंडशेक के दौरान वॉर्नर गुस्से में मोईन की तरफ बढ़ रहे हैं और कुछ बोल रहे हैं. वहीं मोईन हैरान होकर उन्हें देख रहे हैं, जिससे माहौल थोड़ा गरमा गया. हालांकि, तभी टीम डायरेक्टर और स्ट्रेटेजी हेड हैदर अजहर बीच में आ गए और मामला शांत करा दिया.

विज्ञापन

यह देखकर सभी चौंक गए और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही फैंस ने अपनी-अपनी कहानियां बनानी शुरू कर दीं. कुछ लोगों ने तो ये तक कह दिया कि टीम के अंदर सब ठीक नहीं है और सीनियर खिलाड़ी आपस में भिड़ रहे हैं. वहीं, कुछ फैंस ने इसे पुरानी राइवलरी से भी जोड़ दिया. लेकिन बाद में खुद डेविड वॉर्नर ने इस पूरे मामले पर सफाई दे दी. उन्होंने एक्स पर वायरल वीडियो को रीपोस्ट करते हुए लिखा कि, “मैंने हैदर अजहर से कहा कि वो पहले जाएं और जाकर हाथ मिलाएं.” अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ