---विज्ञापन---

39 की उम्र में गेंदबाजों के धागे खोल रहा ये धाकड़ बल्लेबाज, तूफानी शतक से चकनाचूर किया विराट कोहली का रिकॉर्ड

David Warner Century: डेविड वॉर्नर का बल्ला बिग बैश लीग में रोके नहीं रुक रहा है. 16 दिनों के भीतर ही वह दो शतक और इतने ही अर्धशतक जमा चुके हैं. सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ भी उन्होंने बल्ले से जमकर तबाही मचाई.

---विज्ञापन---

David Warner Century BBL: 39 साल की उम्र में भी डेविड वॉर्नर गेंदबाजी अटैक से खूब खिलवाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं. बिग बैश लीग में वॉर्नर का बल्ला जमकर आग उगल रहा है. 16 दिनों के अंदर ही वॉर्नर इस साल 2 शतक और इतने ही अर्धशतक जमा चुके हैं.

सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भी वॉर्नर ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से खूब महफिल लूटी. 65 गेंदों की अपनी पारी में पूर्व कंगारू बल्लेबाज ने 11 चौके और 4 गगनचुंबी सिक्स जमाए.

---विज्ञापन---

रोके नहीं रुक रहे डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर मौजूदा बिग बैश लीग सीजन में बल्ले से जमकर कोहराम मचा रहे हैं. सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भी वह शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखाई दिए. वॉर्नर ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की खूब खबर ली. वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए मैथ्यू गिलक्स के साथ मिलकर 56 रनों की साझेदारी निभाई. इसके बाद सिडनी थंडर ने अगले कुछ विकेट काफी जल्दी-जल्दी गंवाए.

हालांकि, वॉर्नर एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने खुलकर अपने शॉट्स लगाए. वॉर्नर ने इस सीजन की अपनी दूसरी और टूर्नामेंट की अपनी कुल तीसरी सेंचुरी जमाई. 65 गेंदों में उन्होंने 169 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 110 रन ठोके और वह नाबाद रहे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: 3rd ODI में नीतीश कुमार रेड्डी का प्लेइंग 11 से बाहर बैठना तय? कोच ने ही दे डाला बड़ा हिंट

कोहली को पछाड़ा, खास क्लब में एंट्री

डेविड वॉर्नर के नाम अब टी-20 क्रिकेट में कुल 10 शतक दर्ज हो गए हैं. उन्होंने इस सेंचुरी के साथ ही विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. कोहली के बल्ले से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 9 सेंचुरी आई है. इस लिस्ट में वॉर्नर से आगे अब सिर्फ बाबर आजम और क्रिस गेल हैं. बाबर ने टी20 में 11 शतक लगाए हैं, तो यूनिवर्स बॉस ने 22 सेंचुरी लगाई हैं. वॉर्नर ने अपनी इस शतकीय पारी के साथ ही टी-20 क्रिकेट में 14 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले महज दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Jan 16, 2026 04:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola