---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NZ: इंदौर में जीत भूल जाओ न्यूजीलैंड! टीम इंडिया करेगी जोरदार पलटवार, आंकड़े दे रहे गवाही

IND vs NZ 3rd ODI: राजकोट में मिली हार के बाद इंदौर में टीम इंडिया का पलटवार होगा. पहली बार भारत की सरजमीं पर वनडे सीरीज जीतने का सपना देख रही न्यूजीलैंड टीम के अरमानों पर शुभमन गिल की सेना पानी फेर देगी.

---विज्ञापन---

IND vs NZ 3rd ODI: तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है. न्यूजीलैंड के पास भारतीय सरजमीं पर पहली बार एकदिवसीय सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है. राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में कीवी टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से मैदान मारा था.

वहीं, पहले मैच में भी टीम ने जोरदार लड़ाई लड़ी थी. मगर इसके बावजूद कीवियों का भारत की धरती पर वनडे सीरीज जीतने का सपना महज सपना बनकर ही रह जाएगा. शुभमन गिल की सेना न्यूजीलैंड के अरमान पूरे नहीं होने देगी. ऐसा हम क्यों कह रहे हैं वो आइए आपको समझाते हैं.

---विज्ञापन---

इंदौर में जीत भूल जाओ न्यूजीलैंड!

दरअसल, इंदौर में टीम इंडिया का वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड गजब का रहा है. इस मैदान पर भारतीय टीम अब तक कुल 7 वनडे मैच खेलने उतरी है और सभी में जीत का स्वाद चखा है. यानी हार क्या होती है यह बात टीम इंडिया होलकर स्टेडियम में खेलते हुए जानती तक नहीं है.

अब शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम अपने इसी बेमिसाल रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, न्यूजीलैंड को अगर पहली बार भारत की सरजमीं पर वनडे सीरीज जीतनी है, तो उन्हें इंदौर के इतिहास को अपने दमदार खेल के बूते पलटना होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांचों दिन बैटिंग करने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय नाम भी शामिल

कैसा रहता है पिच का मिजाज?

सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है. इंदौर के इस ग्राउंड को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. पिच पर अच्छा बाउंस होने की वजह से बॉल बैट पर आसानी से आती है. इस मैदान की बाउंड्री भी छोटी हैं, जिसकी वजह से यहां पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है.

---विज्ञापन---

यानी भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में भी रनों का अंबार लगता हुआ दिखाई दे सकता है. हालांकि, बॉलर्स के लिए यहां रनों पर लगाम लगाना काफी मुश्किल होता है.

First published on: Jan 16, 2026 03:41 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola