साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की ODI टीम का ऐलान, पैट कमिंस-मिचेल स्टार्क की हुई वापसी
Australia ODI Squad: जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3-3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इन सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है.
मिचेल मार्श की कप्तानी में खेलेंगे पैट कमिंस (PIC Credit - AI)
---विज्ञापन---
Australia ODI Squad: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है. हालांकि, तेज गेंदबाज पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को सिर्फ साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. ये दोनों खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे. इसके अलावा, 2023 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले कमिंस को कप्तानी भी नहीं सौंपी गई है. वे मिचेल मार्श की कप्तानी में खेलेंगे.
बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया की टीम 15 सितंबर से जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और इसके बाद 24 सितंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इन सीरीज के जरिए ऑस्ट्रेलियाई टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप के मुकाबले इन्हीं मैदान पर खेले जाएंगे.
---विज्ञापन---
कमिंस-स्टार्क समेत इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए तेज गेंदबाज पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की भी टीम में वापसी हुई है. इनके अलावा, मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की टीम में वापसी हुई है. ये दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान और बांग्लादेश वनडे सीरीज में नहीं खेले थे. मार्श ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी संभालेंगे. हालांकि, टीम ऐलान में किसी को भी स्थायी कप्तान नहीं बनाया गया है.
ऐसा भी हो सकता है कि जिम्बाब्वे दौरे पर मार्श टीम की कमान संभालेंगे, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए कमिंस और मार्श मिलकर ये भूमिका निभाएं. कमिंस ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के नियमित कप्तान हैं. कमिंस ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों वनडे मैच नहीं खेलेंगे. ऐसे में बाकी मैचों में मार्श कप्तानी की जिम्मेदारी निभाएंगे.
---विज्ञापन---
मार्नस लाबुशेन टीम से बाहर
मार्नस लाबुशेन को जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है. लाबुशेन इस समय खराब फार्म से गुजर रहे हैं. पाकिस्तान और बांग्लादेश के दौरों पर भी उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था. इस सीरीज के लिए सिलेक्टर्स ने युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जताया हैं. ऐसे में युवा खिलाड़ी जोएल डेविस और ओली पीक को टीम में बरकरार रखा गया है. ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए 15 सदस्यीय और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए 17 सदस्यीय टीम चुनी है.
हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की ODI टीम का ऐलान, पैट कमिंस मिचेल स्टार्क की हुई वापसी
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.