Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

बीच PSL गिरफ्तार हो सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर, कोर्ट ने जारी किया फरमान 

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 खेला जा रहा है. जहां पर कराची किंग्स की टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वॉर्नर खेलते हुए नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान के इस लीग में वॉर्नर को कराची टीम की कप्तानी भी मिली है. इस बीच उनके ऊपर बड़ा संकट मंडरा रहा है.

Author
Written By: Aditya Updated: Apr 7, 2026 16:47
David Warner
David Warner

PSL 2026: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वॉर्नर रिटायरमेंट के बाद भी लीग्स में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. फिलहाल वो पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान वो कराची किंग्स की कप्तानी भी संभाल रहे हैं. इस बीच एक पुराने केस में उनके ऊपर कोर्ट का खतरा मंडरा रहा है. बीच पाकिस्तान सुपर लीग में वॉर्नर पर गिरफ्तार होने का खतरा मंडरा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के कोर्ट ने वॉर्नर के नाम अब फरमान जारी कर दिया है. जिसके कराची किंग्स टीम को भी बड़ा झटका लगा है. 

डेविड वॉर्नर हो सकते हैं गिरफ्तार 

बिग बैश लीग 2026 के दौरान डेविड वॉर्नर पर ड्रिंक और ड्राइविंग का आरोप लगा था. जिसके कारण ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. बाद में वो बेल पर छूट गए थे. जिसके कारण ही वो पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में कराची किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर उनकी टीम भी लगातार तीन मैच जीत चुकी है. हालांकि इस बीच ऑस्ट्रेलिया की लोकल कोर्ट ने उन्हें इस मामले में चार्ज पक्का कर लिया है. जिसके कारण ही उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश होने को कहा है. ऐसे में पाकिस्तान सुपर लीग 2026 को उन्हें बीच में ही छोड़ना पड़ सकता है. वॉर्नर फिलहाल बड़े विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही उनके ऊपर संकट मंडरा रहा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा बड़ा झटका, मिचेल स्टार्क इतने मैचों के लिए हुए बाहर 

---विज्ञापन---

वॉर्नर का विवादों से रहा है नाता 

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वॉर्नर का विवादों के साथ अच्छा रिश्ता रहा है. पहले वो पब में इंग्लिश खिलाड़ियों के साथ लड़ाई के मामले में फंस गए थे. जिसके बाद वो दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर बॉल टेंपरिंग विवाद में भी शामिल थे. जिसके कारण ही उनके ऊपर 1 साल का बैन भी लग गया था. इसके अलावा बॉल टेंपरिंग विवाद के कारण ही वो कभी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान नहीं बन पाए. अब संन्यास के बाद भी विवाद उनका पीछा नहीं छूट रहा है. जिसके कारण ही उनका करियर एक बार फिर से प्रभावित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच कामाख्या माता के दर्शन करने पहुंचे रोहित शर्मा, तिलक वर्मा भी आए नजर 

First published on: Apr 07, 2026 04:33 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.