IPL 2026 के बीच कामाख्या माता के दर्शन करने पहुंचे रोहित शर्मा, तिलक वर्मा भी आए नजर 

IPL 2026: आईपीएल 2026 के अपने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. इस मुकाबले में मिली हार के बाद मुंबई की टीम पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है. इस बीच टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और युवा स्टार तिलक वर्मा कामाख्या मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं.

rohit sharma and tilak varma in kamakhya mandir

rohit sharma and tilak varma in kamakhya mandir

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2026 में अच्छी शुरुआत मिली थी. हालांकि दूसरे मुकाबले में टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब मुंबई की टीम तीसरा मुकाबला खेलने के लिए गुवाहाटी पहुंच गई है. जहां पर उनका सामना राजस्थान रॉयल्स की टीम से होने वाला है. इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और टीम के 2 स्टार खिलाड़ियों के साथ मां कामाख्या मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं. 

विज्ञापन

मंदिर में दर्शन करने पहुंचे रोहित शर्मा 

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें 7 अप्रैल 2026 को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होने वाली हैं. जहां पर मुंबई की टीम कमबैक करने का पूरा प्रयास करेगी. इस मुकाबले से ठीक पहले फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और शार्दुल ठाकुर मां कामाख्या मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे. शार्दुल ठाकुर के साथ उनकी पत्नी और बच्चा भी था. इन सभी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. तिलक वर्मा को अक्सर मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा सकता है. इन तीनों ही खिलाड़ियों ने हाल के समय में मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी उन्हें कमाल का प्रदर्शन करना होगा. 

विज्ञापन

बल्ले से रोहित को मचाना होगा धमाल 

अब तक खेले दोनों मुकाबले में रोहित शर्मा के बल्ले से रन देखने को मिले हैं. इसी फॉर्म को हिटमैन आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे. जिससे टूर्नामेंट के बाद होने वाली वनडे सीरीज में भी उन्हें खेलने का मौका मिले. फिलहाल बीसीसीआई के चयनकर्ता उनकी फॉर्म पर नजर बनाए हुए हैं. शार्दुल ठाकुर पहले मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे. ऐसे में वो तीसरे मैच में भी छाप छोड़ना चाहेंगे. वहीं तिलक वर्मा कमबैक करना चाहेंगे. दिल्ली के खिलाफ वो खाता भी नहीं खोल पाए थे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ