Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 से पहले CSK में हुआ बड़ा बदलाव, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी को मिली खास जिम्मेदारी

CSK New Fielding Coach: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन कुछ दिनों में शुरू होने जा रहा है. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बहुत बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने अपने नए फील्डिंग कोच का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी जेम्स फोस्टर को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 17, 2026 07:00
CSK James Foster
CSK ने दिया बड़ा बदलाव

CSK New Fielding Coach: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. टूर्नामेंट के आयोजन में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. इसके पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है. उनके कोचिंग स्टाफ में इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी जेम्स फोस्टर की एंट्री हुई है. चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक रूप से ऐलान करते हुए बताया कि जेम्स IPL 2026 में उनके फील्डिंग कोच की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. जेम्स ने इंग्लैंड के लिए कुल 23 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स में हुई जेम्स फोस्टर की एंट्री

CSK ने आधिकारिक रूप से ऐलान किया है कि इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जेम्स फोस्टर IPL 2026 में उनके फील्डिंग कोच रहेंगे. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 2001 से लेकर 2009 तक क्रिकेट खेला. इस दौरान वो 7 टेस्ट, 11 वनडे और 5 T20I मैचों का हिस्सा रहे. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टीम के साथ कोचिंग स्टाफ के सदस्य के रूप में काम किया. हाल ही में वो ILT20 विजेता टीम डेजर्ट वाइपर्स के सपोर्ट स्टाफ का भी हिस्सा थे.

---विज्ञापन---

CSK ने सोशल मीडिया पर जेम्स फोस्टर की तस्वीर डालते हुए लिखा, ‘जेम्स फोस्टर का स्वागत कीजिए. इंग्लैंड के इस पूर्व विकेटकीपर और कोच को दुनिया भर की टीमों के साथ काम करने का अनुभव है. अब वो गर्व के साथ अपने नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं.’

आप नीचे CSK की पोस्ट देख सकते हैं:

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: संजू सैमसन ने बताया क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ? फैंस को मिल गया जवाब

चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच कब और किससे होगा?

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है. 30 मार्च को दोनों टीमों के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भिड़ंत होने वाली है. RR और CSK, दोनों के लिए पिछला सीजन भूलने लायक रहा था और अब वो IPL 2026 की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगे. संजू सैमसन इस बार CSK के लिए खेलने वाले हैं और फैंस की नजर मुख्य रूप से उन पर होगी.

ये भी पढ़ें:- धोनी से लेकर विराट तक… IPL 2026 के 6 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, गेंद-बल्ले से धमाल मचाकर युवाओं के छुड़ाएंगे पसीने!

First published on: Mar 17, 2026 06:42 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.