RR ने अब तक नहीं चलाया अपने तरकश का ये तीर, बेंच पर बीत रहा इस खिलाड़ी का IPL 2026 सीजन

Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स टीम में एक ऐसा खिलाड़ी है जिसे 30 लाख में खरीदा गया था, और उसे इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में एक बार भी खेलने का मौका नहीं मिला है, हालांकि अगर चांस मिलेगा, तो वो धमाल मचा सकते हैं.

Aman Rao Perala

Aman Rao Perala

R Ashwin Praise Aman Rao Perala: रविचंद्रन अश्विन को लगता है कि राजस्थान रॉयल्स के बेंच पर एक ऐसा भारतीय स्टार अमन राव पेराला बैठे हैं, जिन्हें अगर मौका मिला तो वो IPL 2026 में धूम मचा सकते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस 21 साल के खिलाड़ी को इस सीज़न में प्लेइंग 11 में जगह मिलने की संभावना कम है.

विज्ञापन

डोमेस्टिक स्टार हैं अमन

भारत के इस पूर्व स्पिनर ने घरेलू क्रिकेट में अमन के शानदार प्रदर्शन का ज़िक्र किया. खास बात ये है कि हैदराबाद के इस युवा खिलाड़ी ने 2026 विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ 154 गेंदों पर नाबाद 200 रन बनाए थे.

विज्ञापन

RR की बेंच पर बैठा है ये खिलाड़ी

अश्विन ने अपने यू-ट्यूब वीडियो में कहा, ‘RR की इस टीम में एक और खिलाड़ी है, जिसे मुझे नहीं लगता कि मौका मिलेगा. अगर वो खेलते हैं, तो बहुत से लोग उसकी बैटिंग देखकर हैरान रह जाएंगे. अमन राव पेराला एक बेहतरीन बल्लेबाज़ है. उसने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए काफी प्रभावित किया और विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ शतक भी बनाया.’

विज्ञापन

30 साल में खरीदे गए

राजस्थान ने आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन के दौरान अमन को उसकी बेस प्राइस 30 लाख रूपये में खरीदा था. इस ओपनिंग बल्लेबाज ने अपने टी20 करियर के 11 मैचों में 162.70 के स्ट्राइक रेट से कुल 301 रन बनाए हैं.

सूर्यवंशी को लेकर बड़ा दावा

अश्विन ने यह भी भविष्यवाणी की कि जल्द ही, फैंस सिर्फ RR के ओपनर वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देखने के लिए स्टेडियम आने लगेंगे. उन्होंने आगे कहा, ‘वो दिन बहुत करीब है जब सभी दर्शक सिर्फ इस लड़के की बैटिंग देखने के लिए मैदान पर जाएंगे. इस 15 साल के कमाल के बच्चे ने क्या बैटिंग की है! हिल गया (मैं हैरान रह गया). मैं पूरा मैच देखता हूं क्योंकि मैं कमेंट्री कर रहा होता हूं. लेकिन जब मैं घर पर होता हूँ, तो मैं लगातार स्कोरकार्ड देखता रहता हूं. पिछले दो मैचों में बारिश हुई थी. मैं चाहता था कि जब मैच शुरू हो तो मैं उसे देखूं. लेकिन आज, जब RR को पहले बैटिंग करनी पड़ी, तो मेरी पत्नी और मैं साथ बैठकर सिर्फ उसकी बैटिंग देखने के लिए मैच देखने लगे. उसने हमें निराश नहीं किया.’

विज्ञापन

मुंबई के खिलाफ जीत

7 अप्रैल को गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जब राजस्थान रॉयल्स को पहले बैटिंग करने का मौका मिला, तो सूर्यवंशी ने टीम को एक शानदार शुरुआत दिलाने में मदद की. उसने 14 गेंदों पर 39 रन बनाकर अपनी पारी खत्म की. राजस्थान ने बारिश से प्रभावित 11-11 ओवर के मैच में 151 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए 27 रन से जीत हासिल की.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ