कुलदीप यादव की गेंद पर चकमा खा गए जोस बटलर, Viral Video में देखें कैसे किया क्लीन बोल्ड

Delhi Capitals vs Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों भले ही जमकर रन लुटाए, लेकिन कुलदीप यादव ने जोस बटलर को आउट करके मुकाबले की महफिल लूट ली.

Jos Buttler Bold

Jos Buttler Bold

Kuldeep Yadav Dismiss Jos Buttler: 8 अप्रैल की शाम को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएळ 2026 के मैच में कुलदीप यादव ने अच्छी तरह से जम चुके जोस बटलर का कीमती विकेट लिया. इस बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर ने बटलर को 27 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट किया, जिसमें पांच छक्के और तीन चौके शामिल थे. इस विकेट के साथ, उन्होंने बटलर और कप्तान शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 60 रन की साझेदारी को तोड़ दिया.

विज्ञापन

चौथी बार बने शिकार

ये विकेट गुजरात टाइटंस की पारी के 8वें ओवर में गिरा. कुलदीप ने एक धीमी गेंद फेंकी जो नीचे रही और सीधे स्टंप्स से जा टकराई. बटलर लेग साइड की ओर शॉट खेलने की कोशिश में अपना बल्ला नीचे नहीं रख पाए. क्रिकबज के मुताबिक, ये चौथी बार था जब इस स्टार स्पिनर ने इस इंग्लिश बल्लेबाज को टी20 मैचों में आउट किया.

विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

IPL 2026 में अब तक जोस बटलर

इससे पहले जोस बटलर ने आईपीएल 2026 के पहले 2 मैचों में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्रमशः 38 (33) और 26 (14) रन बनाए थे. वहीं कुलदीप यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 2 विकेट लिए थे, लेकिन मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप के बाद कमबैक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जोस बटलर की परफॉर्मेंस उम्मीद से काफी खराब रही थी, क्योंकि उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 87 रन बनाए थे. अपने पिछले 11 T20I मैचों में उन्होंने सिर्फ 168 रन बनाए हैं. हालांकि ऐसा लग रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में इंग्लिश विकेटकीपर-बैटर अपनी लय में वापस आने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ