धोनी से लेकर विराट तक... IPL 2026 के 6 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, गेंद-बल्ले से धमाल मचाकर युवाओं के छुड़ाएंगे पसीने!
Oldest Players of IPL 2026: आईपीएल 2026 में सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि कुछ अनुभवी खिलाड़ी भी अपना जलवा बिखेरते हैं. आइए IPL 2026 में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं.

Oldest Players of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत में कुछ ही दिन बाकी हैं. इस बड़े टूर्नामेंट पर सभी की नजर है. IPL हमेशा से ही युवाओं को मौका देने के लिए जाना जाता है. IPL के कारण ही कई खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में जगह बनाई. इस बड़े टूर्नामेंट में सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि अनुभवी खिलाड़ी भी जलवा बिखेरते हैं. आइए IPL 2026 के 6 सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं.
एमएस धोनी
2 / 7महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. CSK के इस दिग्गज खिलाड़ी की उम्र अभी 44 साल है. धोनी अपने क्रिकेट करियर के अंतिम दौर में हैं और IPL 2026 उनके लिए आखिरी भी रह सकता है.
रोहित शर्मा
3 / 7IPL 2026 के दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं. हिटमैन अभी 38 साल के हैं. वो टी20 अंतर्राष्ट्रीय से रिटायर हो गए हैं लेकिन IPL खेलते हैं. वो बतौर अनुभवी बल्लेबाज इस सीजन मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाना चाहेंगे.
सुनील नरेन
4 / 7KKR के स्टार गेंदबाज सुनील नरेन अभी 37 साल के हैं. सुनील IPL इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं. उनके लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था लेकिन इस साल वो गेंद और बल्ले से धूम मचाना चाहेंगे.
विराट कोहली
5 / 7रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की उम्र अभी 37 साल है. द रन मशीन ने पिछले साल RCB को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था. अब वो IPL 2026 में भी धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेंगे.
अजिंक्य रहाणे
6 / 7KKR के अजिंक्य रहाणे काफी साल से IPL खेल रहे हैं और उन्हें काफी अनुभव है. बता दें कि रहाणे अभी 37 साल के हैं. वो सबसे उम्रदराज IPL प्लेयर्स में से एक हैं. वो पिछले साल की तरह इस बार भी KKR की कप्तानी कर सकते हैं.
इशांत शर्मा
7 / 7गुजरात जायंट्स के इशांत शर्मा भी IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शामिल हैं. इशांत अभी 37 साल के हैं. उनके लिए IPL 2025 उतना यादगार नहीं रहा था लेकिन अब अगले सीजन में वो अपनी गेंदबाजी से GT को जीत दिलाना चाहेंगे.