IPL 2026: संजू सैमसन ने बताया क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ? फैंस को मिल गया जवाब

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स टीम के पूर्व कप्तान संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 से पहले फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया. इस फैसले से सभी बहुत ज्यादा हैरान रह गए. संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा बन गए हैं. अब सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स छोड़ने का असली कारण बताया है.

Sanju Samson

Sanju Samson

IPL 2026: आईपीएल 2025 के दौरान राजस्थान रॉयल्स की टीम कई सवाल उठे. जिसके बाद टीम के कप्तान संजू सैमसन ने भी सीजन 19 से पहले फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया. राजस्थान की टीम ने उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड कर दिया. संजू के बदले राजस्थान की टीम को रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन मिले. संजू अब बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. फैंस इसको लेकर भी हैरान नजर आ रहे हैं. अब संजू सैमसन ने खुद राजस्थान का साथ छोड़ने के पीछे की वजह बताई है. 

विज्ञापन

संजू सैमसन ने बताया क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ? 

राजस्थान रॉयल्स की संजू सैमसन कप्तानी कर रहे थे. ऐसे में उसको छोड़कर बतौर खिलाड़ी खेलने का फैसला कुछ फैंस के समझ में नहीं आया. इस बारे में अब सैमसन ने बताया है. केरल के तिरुवनंतपुरम में एक इवेंट के दौरान संजू ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा, ‘यह पहली बार है जब मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा, लेकिन मैं मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देता. मैंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ी क्योंकि मुझे लगा कि टीम में मेरा समय खत्म हो गया है. अगर अब भी हमारा सामना उनसे होता है, तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलूंगा.’ अब राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रियान पराग को अपना नया कप्तान बनाया है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: KKR में हर्षित राणा की जगह लेगा 28 साल का तेज गेंदबाज! CSK का रह चुका है हिस्सा

फॉर्म में चल रहे हैं विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन 

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. खासकर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में सैमसन ने 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. जिसके कारण ही उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी मिला था. अब इसी फॉर्म को संजू आईपीएल 2026 में भी बरकरार रखने का पूरा प्रयास करेंगे. जहां पर वो आयुष म्हात्रे के साथ सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ नंबर 3 पर खेल सकते हैं. संजू सैमसन और महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी को सभी देखना चाहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ