T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में सुपर 8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं. इस बार सभी टीमों के बीच एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं. कई युवा खिलाड़ियों ने इस विश्व कप में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों के होश उड़ाने का काम किया है. इस विश्व कप में 22 साल का एक खिलाड़ी धुआंधार बल्लेबाजी कर रहा है. इस बल्लेबाज ने अभी तक खेले मैचों में 277 की औसत से रन बनाए हैं और भारत के खिलाफ मैच में भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों की नाबाद पारी खेली. ये बल्लेबाज कौन है और किस टीम के लिए खेल रहा है आइए आपको भी बताते हैं.
Brian Bennet is making no documentary pic.twitter.com/lGZ6Cu34La
---विज्ञापन---— Kartik Kannan (@kartik_kannan) February 26, 2026
जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ने बरपाया कहर
जिम्बाब्वे के लिए इस विश्व कप में 22 साल के युवा बल्लेबाज ब्रायन बेनेट का बल्ला जमकर गरज रहा है. जिम्बाब्वे की टीम ने इस विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की है. टीम ने ग्रुप स्टेज के मैचों में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराया है, जिसमें बेनेट ने अहम भूमिका निभाई है.
ओमान के खिलाफ मैच में बेनेट ने 36 गेंदों में 48 रनों की नाबाद पारी खेली थी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 56 गेंदों में 64 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ अहम मैच में भी बेनेट ने 48 गेंदों में 63 रनों की नाबाद पारी खेली. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में उनका बल्ला नहीं चला तो टीम को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद भारत के खिलाफ मैच में टीम को हार मिली लेकिन उन्होंने 59 गेंदों में 97 रनों की यादगार नाबाद पारी खेली.
केवल एक पारी में गेंदबाज कर पाए हैं आउट
ब्रायन बेनेट ने इस विश्व कप में अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वो केवल एक ही बार आउट हुए हैं. ओमान, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और भारत के खिलाफ मैच में गेंदबाज उन्हें आउट ही नहीं कर पाए. 5 मैचों में उनके बल्ले से 277 रन निकले हैं वो भी 277 की औसत से ही. जिम्बाब्वे की टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना तो खत्म हो चुका है लेकिन अभी बेनेट के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का एक और मौका है. टीम का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा.
ये भी पढ़िए- Ranji Trophy: फाइनल में जम्मू-कश्मीर के स्टार गेंदबाज ने मचाया कोहराम, 5 विकेट झटक रच डाला इतिहास










